{"_id":"5c06c0f2bdec2241b520374f","slug":"154394652514-ashram-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आश्रय गृहों के निरीक्षण के लिए विशेष टास्क फोर्स की मेनका से मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आश्रय गृहों के निरीक्षण के लिए विशेष टास्क फोर्स की मेनका से मांग
Updated Tue, 04 Dec 2018 11:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आश्रय गृहों के निरीक्षण के लिए विशेष टास्क फोर्स की मांग
नई दिल्ली। विधानसभा में नेता विपक्ष विजेंद्र गुप्ता ने केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी को पत्र लिखकर दिल्ली के आश्रय गृहों के निरीक्षण के लिए विशेष टास्क फोर्स के गठन की मांग की है। मंगलवार को उन्होंने कहा कि इन गृहों में दी जाने वाली सुरक्षा व्यवस्थाओं, सुविधाओं व पुनर्वास की गंभीर जांच की आवश्यकता है। आरोप है कि दिल्ली सरकार और दिल्ली महिला आयोग आश्रय गृहों में रह रहीं महिलाओं और बच्चों को सुरक्षा प्रदान करने में विफल रहे हैं।
उन्होंने कहा कि दिल्ली महिला आयोग ने अगस्त के प्रथम सप्ताह में वादा किया था कि महिलाओं के लिए सरकारी और निजी स्तर पर चल रहे सभी आश्रय गृहों की स्थिति की जांच की जाएगी। उन्होंने यह भी कहा था कि इनका विस्तृत निरीक्षण किया जाएगा। इसके लिए गठित एक्सपर्ट कमेटी ने तीन महीने बीत जाने के बाद भी अभी तक रिपोर्ट तैयार नहीं की है। ब्यूरो