{"_id":"5c06bfffbdec22418c7a8449","slug":"154394628114-ashram-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आश्रय गृह से महिलाएं गायब होना दिल्ली सरकार की नाकामी : तिवारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आश्रय गृह से महिलाएं गायब होना दिल्ली सरकार की नाकामी : तिवारी
Updated Tue, 04 Dec 2018 11:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लड़कियां गायब होना दिल्ली सरकार की नाकामी : तिवारी
नई दिल्ली। दिलशाद गार्डन स्थित आश्रय गृह से लड़कियों के गायब होने को भाजपा ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल सरकार की नाकामी बताया है। दिल्ली भाजपा अध्यक्ष एवं सांसद मनोज तिवारी का कहना है कि संस्कार आश्रम दिल्ली सरकार के महिला एवं बाल विकास विभाग की गैर-वैधानिक संस्था है, जिसकी पूरी जिम्मेदारी सरकार की है।
तिवारी ने कहा कि यह पूरा मामला 1 दिसंबर की रात का है। आश्रम के अधिकारियों को लड़कियों के गायब होने की जानकारी तक नहीं लगी, यह बड़े आश्चर्य की बात है। यह पूरा प्रकरण एक नजर में ही संदेह उत्पन्न करता है कि बिना अधिकारियों व बड़े राजनीतिक स्तर की मिलीभगत के इस घटना को अंजाम देना मुश्किल है। उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार जल्द से जल्द लड़कियों को ढूंढने का काम करे और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करे। ब्यूरो