फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   कॉमन मोबिलिटी कार्ड का बदला कलेवर, अब क्रेडिट कार्ड जैसा हुआ लुक

कॉमन मोबिलिटी कार्ड का बदला कलेवर, अब क्रेडिट कार्ड जैसा हुआ लुक

Tue, 04 Dec 2018 09:56 AM IST
Updated Tue, 04 Dec 2018 09:56 AM IST
विज्ञापन
कॉमन मोबिलिटी कार्ड का बदला कलेवर, अब क्रेडिट कार्ड जैसा हुआ लुक
अब क्रेडिट कार्ड जैसा दिखेगा कॉमन मोबिलिटी कार्ड
विज्ञापन


कलेवर बदला
- परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत ने किया नए ‘वन दिल्ली-वन राइड’ का उद्घाटन
- स्मार्ट कार्ड की तरह करेगा काम, डीटीसी व क्लस्टर बसों में कर सकेंगे उपयोग

फैक्ट फाइल
10 प्रतिशत की किराये में मिलेगी छूट

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। मेट्रो, डीटीसी और क्लस्टर बसों में सफर करने के लिए शुरू किए गए कॉमन मोबिलिटी कार्ड का कलेवर बदल गया है। अब कार्ड का लुक क्रेडिट कार्ड की तरह हो गया है। क्लस्टर के राजघाट डिपो में सोमवार को परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत ने नए कॉमन मोबिलिटी कार्ड ‘वन दिल्ली-वन राइड’ का उद्घाटन किया। खास बात यह कि कॉमन मोबिलिटी कार्ड भी दिल्ली मेट्रो के स्मार्ट कार्ड की तरह की काम करेगा। मेट्रो स्मार्ट कार्ड पर पहले से मिल रही ऑनलाइन रिचार्ज की सुविधा भी इस कार्ड पर उपलब्ध होगी। इस कार्ड के प्रयोग पर यात्रियों को मेट्रो की तरह ही डीटीसी और क्लस्टर बसों में भी किराये में 10 प्रतिशत की छूट मिलेगी।
कैलाश गहलोत ने कहा कि सरकार करीब एक वर्ष से मेट्रो की तर्ज पर डीटीसी और क्लस्टर बसों में स्मार्ट कार्ड लागू करने पर विचार कर रही थी। सबसे पहले डीटीसी और क्लस्टर बसों में ईटीएम मशीनें लगाकर मेट्रो के स्मार्ट कार्ड को कॉमन मोबिलिटी कार्ड के तौर पर लागू किया गया। अब नए कॉमन मोबिलिटी कार्ड शुरू कर दिया गया है। इसका लोगो तय करने में भी विभाग का काफी मेहनत करनी पड़ी। कार्ड का डिजाइन एक्पीरियल प्रो निजी कंपनी ने तैयार किया । इसमें करीब चार महीने का वक्त लगा। डीएमआरसी के एमडी मंगू सिंह ने कहा कि फिलहाल डीएमआरसी के पहले जो स्मार्ट कार्ड मौजूद हैं, उनके खत्म होने पर नए कार्ड की बिक्री शुरू कर दी जाएगी। हालांकि, यात्री अभी भी नया कामन मोबिलिटी कार्ड खरीद सकते हैं। डीटीसी चेयरमैन मनोज कुमार ने कहा कि डीटीसी बसों के यात्री डीटीसी पास केंद्रों से भी ये कार्ड खरीद सकते हैं।
विज्ञापन



ऑटो और टैक्सी में भी शुरू करने पर विचार
गहलोत ने कहा कि दिल्ली वासियों को मेट्रो और बसों के अलावा ऑटो रिक्शा, टैक्सी और आरटीवी में भी कॉमन मोबिलिटी कार्ड सेवा शुरू करने पर विचार कर रही है। ताकि यात्रियों को लास्ट माइल कनेक्टिविटी के लिए कैशलेस सुविधा मिल सके। इस मौके पर परिवहन सचिव वर्षा जोशी, दिल्ली परिवहन आयुक्त के.के दहिया, डीटीसी चेयमैन मनोज कुमार और डीएमआरसी के प्रबंध निदेश मंगू सिंह सहित अधिकारी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन



मेट्रो स्टेशनों और बस पास केंद्रों पर होगी बिक्री
दिल्ली मेट्रो के सभी स्टेशनों और डीटीसी के बस पास केंद्रों पर नए कॉमन मोबिलिटी कार्ड उपलब्ध होंगे। हालांकि, कार्ड के प्रयोग या अन्य किसी तकनीकी खराबी के बारे में मेट्रो के ग्राहक सेवा केंद्र पर ही संपर्क करना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed