फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   राम मंदिर पर उपमुख्यमंत्री सिसोदिया का बयान निंदनीय : तिवारी

राम मंदिर पर उपमुख्यमंत्री सिसोदिया का बयान निंदनीय : तिवारी

Tue, 04 Dec 2018 09:52 AM IST
Updated Tue, 04 Dec 2018 09:52 AM IST
विज्ञापन
राम मंदिर पर उपमुख्यमंत्री सिसोदिया का बयान निंदनीय : तिवारी
राम मंदिर पर सिसोदिया का बयान निंदनीय : तिवारी
विज्ञापन

कहा, आप का राम मंदिर का विरोधी होना मुस्लिम समाज को आकर्षित करना
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के राम मंदिर पर आए बयान को लेकर दिल्ली भाजपा ने कड़ा ऐतराज जताया है। दिल्ली भाजपा अध्यक्ष एवं सांसद मनोज तिवारी का कहना है कि राम जन्मभूमि पर राम मंदिर बनाने का कार्य करोड़ों हिंदुओं की आस्था से जुड़ा हुआ है, लेकिन आम आदमी पार्टी का राम मंदिर का विरोधी होना मुस्लिम समाज को आकर्षित करना है। उन्होंने कहा कि जनता के टैक्स से कमाई पर 100 करोड़ का हज हाउस बनाना ठीक है, लेकिन राम मंदिर हिंदुओं की आस्था का प्रतिबिंब है। उसे लेकर उपमुख्यमंत्री का कहना है कि राम जन्मभूमि पर स्कूल या विश्वविद्यालय बनवा देना चाहिए, निंदनीय है। उन्होंने ये भी कहा कि दिल्ली में लगातार बढ़ रहे प्रदूषण को लेकर अब तक सरकार ने ठोस इंतजाम नहीं किए हैं। न कोई प्रदूषण पर अध्ययन कराया है। ताकि इससे निपटारे की दिशा में काम किया जाए। उन्होंने ये भी कहा कि दिल्ली सरकार एनजीटी के आदेशों की पालना करने में नाकामयाब रही है।

--------
केजरीवाल के संकट आने पर करा देते हैं विवाद : माकन
नई दिल्ली। कांग्रेस पार्टी ने उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के बयान पर ऐतराज जताया है। दरअसल एक टीवी चैनल को साक्षात्कार देते हुए उपमुख्यमंत्री ने कहा था कि यदि दिल्ली की तत्कालीन मुख्यमंत्री शीला दीक्षित विकास के लिए कुछ करतीं तो आज उनकी सरकार को इतना काम नहीं करना पड़ता। इसे लेकर दिल्ली कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष अजय माकन का कहना है कि केजरीवाल की आप पार्टी ने दिल्लीवासियों से किए गए अपने चुनावी वादों में एक भी पूरा नहीं किया। माकन ने कहा कि केजरीवाल सरकार हमेशा काम न करने के बहाने ढूंढती है। जब कभी केजरीवाल को संकट लगता तभी या तो कोई विवाद खड़ा कर देते हैं या उन पर मिर्ची पाउडर जैसे कांड हो जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed