{"_id":"5c0600fcbdec2241be1dead0","slug":"15438973839-ashram-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजधानी की सड़कों पर जल्द दौड़ सकती हैं क्लस्टर की एसी बसें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजधानी की सड़कों पर जल्द दौड़ सकती हैं क्लस्टर की एसी बसें
Updated Tue, 04 Dec 2018 09:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सड़कों पर जल्द आएंगी नीले रंग की क्लस्टर एसी बसें!
- परिवहन मंत्री ने लिया बस का जायजा, सुविधाओं की भी जानकारी ली
- बस रूट संख्या 181 पर चल रहा ट्रायल, एक दिन में 210 किमी ड्राइव
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। बसों में सफर करने वाले यात्रियों के लिए खुशखबरी है। डीटीसी की तर्ज पर जल्द ही सड़कों पर क्लस्टर एसी बसें दौड़ सकती हैं। खास बात यह कि इन बसों का रंग हरा, लाल और संतरी के बजाय नीला होगा। इसका ट्रायल रन शुरू हो चुका है। राजघाट स्थित क्लस्टर डिपो में सोमवार को परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत ने नई एसी सेमी लो फ्लोर बस का जायजा लिया। यह बस अशोक लीलैंड कंपनी की है। गौरतलब है कि इस बस का ट्रायल दिल्ली के बस रूट संख्या 181 पर चल रहा है। बस को एक दिन में करीब 210 किमी चलाया जा रहा है। मुआयने के दौरान मंत्री ने बस में चढ़कर क्लस्टर के अधिकारियों से बात कर सुविधाओं की जानकारी ली। ट्रायल रन की स्टेटस रिपोर्ट का भी अपडेट लिया। उन्होंने कहा कि अगर बस का ट्रायल रन दिल्ली की सड़कों पर सफल रहता है तो सरकार इन बसों को जल्द ही क्लस्टर बसों के बेड़े में शामिल कर सकती है।
क्या-क्या हैं खासियतें
क्लस्टर एसी बसों का रंग नीला और आकर्षक होगा।
बस सेमी लो-फ्लोर होगी, जिसमें चढ़ने के लिए यात्रियों को परेशानी नहीं होगी।
42 यात्रियों के बैठने की सुविधा होगी। सभी सीटें समतल फ्लोर पर होंगे, जिसमें कोई इंटरनल हाईडेक नहीं होगा।
डीटीसी की एसी लो फ्लोर बसों की तरह बस की छत पर कोई उभार नहीं होगा। यानी छत का ऊपरी हिस्सा भी साधारण क्लस्टर बसों जैसा ही होगा।
बस में वोल्वो की तर्ज पर यात्री सीटों के ऊपर एसी डक्ट दी गई हैं।
एसी के साथ ही यात्री सीटों के साथ छोटे पंखे भी लगे होंगे।