{"_id":"5c0600f4bdec22417e300a15","slug":"15438973758-ashram-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्चों को मॉडल आंसर लिखने के तरीके बताए जाएंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बच्चों को मॉडल आंसर लिखने के तरीके बताए जाएंगे
Updated Tue, 04 Dec 2018 09:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छात्रों को मॉडल आंसर लिखने के तरीके बताए जाएंगे
- गलत उत्तर पर चर्चा करने के बाद गलती की जानकारी दी जाएगी
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। सीबीएसई बोर्ड परीक्षाओं में छात्रों को बेहतर तरीके से उत्तर लिखने की कला सिखाने की कवायद शिक्षा निदेशालय ने शुरू की है। शिक्षा निदेशालय ने सरकारी स्कूलों में 12वीं में पढ़ने वाले छात्रों को मॉडल आंसर कैसे लिखा जाए इसके तरीके बताने के निर्देश दिए हैं। स्कूल प्रमुखों को निर्देशित किया गया है कि छात्रों से अर्ध वार्षिक परीक्षा और प्री-बोर्ड परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं की चर्चा कर उन्हें उनकी गलतियों के संबंध में जानकारी दी जाए, जिससे कि बच्चे बोर्ड परीक्षाओं में उस गलती को न दोहराएं।
उल्लेखनीय है कि सरकारी स्कूलों में प्री-बोर्ड की परीक्षाएं 14 दिसंबर से शुरू होने जा रही हैं। ऐसे में शिक्षा निदेशालय चाहता है कि सरकारी स्कूलों के बच्चे प्री-बोर्ड से लेकर बोर्ड परीक्षाओं में पेपर सही तरीके से करें। खासकर 12वीं कक्षाओं के छात्रों की तैयारी के लिए स्कूल प्रमुखों को कहा गया है कि परीक्षा संपन्न होने के बाद 12वीं के छात्रों के साथ उनकी आंसर शीट को लेकर चर्चा की जाए और फिर उन्हें आंसर शीट दी जाए।
इस चर्चा के दौरान उन्हें उनकी गलतियों के विषय में बताया जाए। जो गलती बड़ी संख्या में छात्रों ने की हो उसे पूरी कक्षा में सब छात्रों के साथ साझा किया जाए। साथ ही यह भी बताया जाए कि उन्हें सही मॉडल उत्तर कैसे लिखना है।