फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   थाने में दो सिपाही निभा रहीं हैं मां और वर्दी का फर्ज

थाने में दो सिपाही निभा रहीं हैं मां और वर्दी का फर्ज

Mon, 03 Dec 2018 06:00 AM IST
Updated Mon, 03 Dec 2018 06:00 AM IST
विज्ञापन
थाने में दो सिपाही निभा रहीं हैं मां और वर्दी का फर्ज
मेरठ और बागपत के ध्यानार्थ
विज्ञापन

--
फोटो है।
--
थाने में दो सिपाही निभा रहीं हैं मां और वर्दी का फर्ज
- ईकोटेक-3 थाने की अपनी बेटियों की देखभाल के साथ करतीं हैं ड्यूटी
अमर उजाला ब्यूरो
ग्रेटर नोएडा। ईकोटेक-3 थाने में दो महिला पुलिसकर्मी वर्दी के साथ मां होने का फर्ज भी निभा रही हैं। दोनों थाने में अपनी बच्चियों को साथ लेकर आतीं हैं और थाने के काम के साथ साथ बच्चियों की भी देखभाल करती हैं। थाने के अन्य पुलिसकर्मी दोहरी जिम्मेदारी निभा रहीं दोनों महिला कांस्टेबल की न केवल प्रशंसा करते हैं बल्कि समय मिलने पर उनकी बच्चियों के साथ खेलते व खिलाते भी हैं।
मूलरूप से मेरठ निवासी महिला कांस्टेबल अनुराधा की ईकोटेक-3 थाने में तैनाती है। अनुराधा की 4 साल की बेटी अभिका है। केजी की छात्रा अभिका की देखभाल की पूरी जिम्मेदारी अनुराधा पर है। इसके चलते स्कूल के बाद वह अभिका को थाने ले आती है और अपनी ड्यूटी के साथ बेटी को पढ़ाने व देखभाल का काम भी करती है। इसी थाने में तैनात बागपत निवासी नीलम चौहान की 7 माह की बेटी है। दूधमुंही बेटी की जिम्मेदारी भी नीलम चौहान पर है। इसके चलते वह भी थाने में ड्यूटी पर आने के दौरान बच्ची को साथ लाती है।
विज्ञापन


बच्चों को देखकर दूर होता है तनाव
विशेषज्ञों के मुताबिक पुलिस महकमे में काम के बोझ के चलते पुलिसकर्मी अक्सर तनाव ग्रस्त हो जाते हैं। कई बार स्वास्थ्य शिविर में यह बात सामने आती है कि पुलिसकर्मी तनाव के चलते रोगग्रस्त भी हो जाते हैं। इसका सबसे बड़ा कारण बच्चों से दूर रहना है। माना जाता है कि बच्चों को देखकर न केवल मां-बाप बल्कि दूसरे भी न केवल अपनी समस्याओं को भूल जाते हैं बल्कि तनाव मुक्त हो जाते हैं। ऐसे में दोनों महिला पुलिसकर्मियों का ये प्रयास खुद के साथ अन्य पुलिसकर्मियों का तनाव कम करने का भी काम कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोट
- दोनों महिला कांस्टेबल थाने पर आकर अपना काम पूरी जिम्मेदारी से करती हैं। मैं जब एक बार दफ्तर में गई और मैंने दोनों को दोहरी जिम्मेदारी निभाते देखा तो मुझे काफी प्रसन्नता हुई। मैं और अन्य पुलिसकर्मी दोनों को प्रोत्साहित करते हैं।
अनिता चौहान, ईकोटेक-3 थाना प्रभारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed