फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   रोडवेज बस का टायर फटा, चालक-परिचालक समेत छह घायल

रोडवेज बस का टायर फटा, चालक-परिचालक समेत छह घायल

Mon, 03 Dec 2018 05:59 AM IST
Updated Mon, 03 Dec 2018 05:59 AM IST
विज्ञापन
रोडवेज बस का टायर फटा, चालक-परिचालक समेत छह घायल
हेडिंग: बस का टायर फटा, चालक-परिचालक समेत छह घायल
विज्ञापन

यमुना एक्सप्रेसवे पर डिवाइडर तोड़ती हुई दूसरी लाइन पर पहुंची बस
अमर उजाला ब्यूरो
दनकौर। यमुना एक्सप्रेसवे पर गलगोटिया यूनिवर्सिटी के नजदीक रविवार शाम यूपी रोडवेज की एक बस टायर फटने से अनियंत्रित हो गई। बस डिवाइडर तोड़ती हुई दूसरी लाइन पर किनारे जाकर रुक गई। इससे बड़ा हादसा टल गया वरना बस 12 फुट नीचे सर्विस रोड पर गिर सकती थी। हालांकि, हादसे में महिला परिचालक और चालक समेत छह लोग घायल हो गए जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

दनकौर एसएचओ राजपाल सिंह तोमर ने बताया कि अलीगढ़ डिपो की एक बस रविवार शाम 20 यात्रियों को लेकर यमुना एक्सप्रेसवे से होकर अलीगढ़ से नोएडा जा रही थी। दनकौर में गलगोटिया यूनिवर्सिटी के नजदीक अचानक बस का आगे का टायर फट गया। इससे बस का संतुलन बिगड़ गया और बस डिवाइडर तोड़कर दूसरी लाइन पर जा पहुंची। हादसे में महिला परिचालक विमलेश, ड्राइवर असगर और हेल्पर महेश समेत करीब छह यात्री घायल हो गये। दनकौर पुलिस और एक्सप्रेसवे कर्मियों ने घायलों को बस से बाहर निकालकर ग्रेटर नोएडा के एक अस्पताल में भर्ती कराया है। यहां पर विमलेश की हालत गंभीर बताई जा रही है। उसके पैर में काफी चोट लगी है। मामले में अभी कोई लिखित शिकायत पुलिस को नहीं दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed