{"_id":"5bf9e47bbdec2241585f3030","slug":"15431036574-ashram-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घरों तक पानी की आपूर्ति सुनिश्चित करवाएं सरकार -मनोज तिवारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घरों तक पानी की आपूर्ति सुनिश्चित करवाएं सरकार -मनोज तिवारी
Updated Sun, 25 Nov 2018 05:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पानी की आपूर्ति सुनिश्चित कराए सरकार : मनोज
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दक्षिणी दिल्ली के संगम विहार इलाके में पानी की समस्या को लेकर भाजपा ने दिल्ली सरकार को कटघरे में खड़ा किया है। पार्टी का कहना है कि करीब आठ लाख की आबादी वाले इलाके में पानी के लिए टैंकर पर निर्भर रहना पड़ता है। इसके चलते 15 दिन का पानी स्टोर करने की लोगों की मजबूरी है। ऐसे हालात स्वच्छता और स्वास्थ्य दोनों के लिए खतरनाक है।
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी ने कहा है कि केजरीवाल के साढ़े तीन वर्ष के शासन के बाद भी राजधानी में पानी के लिए हत्या जैसी वारदात हो रही है। संगम विहार की प्यासी जनता की ओर मुख्यमंत्री का ध्यान नही है। वह पड़ोसी राज्यों में अपने राजनैतिक विस्तार में व्यस्त है। पानी की समस्या को लेकर सामाजिक संस्था उम्मीद-ए ड्रॉप ऑफ होप के तीन सदस्य विनय ठाकुर, शुभ्रजीत गौतम, इंद्रदेव सिंह मुख्यमंत्री आवास के सामने भी अनशन किए लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। हालत बिगड़ने पर अनशनकारियों को अरुणा आसफ अली अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। दिल्ली की पूर्व मेयर डॉ. प्रीति अग्रवाल और पार्षद अवतार सिंह ने जूस पिलाकर उनका अनशन तुड़वाया।
-----
संरक्षण देने का आरोप लगाया
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने बांग्लादेशी व रोहिंग्या मुसलमानों को दिल्ली में संरक्षण देने का आरोप दिल्ली सरकार पर लगाया है। उन्होंने मांग की है कि इस तरह के घुसपैठियों को चिन्हित कर उन्हें बाहर किया जाए।
विज्ञापन
-------
अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर
अवैध निर्माण के खिलाफ फिर एमसीडी का बुलडोजर चला। दक्षिणी दिल्ली के एमसीडी के सेंट्रल जोन स्थित जैतपुर थाना इलाके में कई बिल्डिंगों को ढहा दिया गया। सुप्रीम कोर्ट की गठित मानिटरिंग कमेटी के आदेश पर ओ जोन में के अवैध निर्माण पर भी एक्शन लिया गया। नाला रोड जैतपुर की आई-19 के अवैध निर्माण को भी दस्ते ने जमींदोज कर दिया। इसी तरह मीठापुर चौक स्थित संपत्ति 1 व 2 ए को भी हटाया गया। एमसीडी अधिकारियों का कहना है की ओ जोन में जारी अवैध निर्माण पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। अदालत ने भी प्रदूषण को ध्यान में रख निर्माण पर रोक लगाने के आदेश दिए है।