फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   इमारत में शार्ट सर्किट से लगी आग, कोई हताहत नहीं

इमारत में शार्ट सर्किट से लगी आग, कोई हताहत नहीं

Sun, 25 Nov 2018 05:27 AM IST
Updated Sun, 25 Nov 2018 05:27 AM IST
विज्ञापन
इमारत में शार्ट सर्किट से लगी आग, कोई हताहत नहीं
इमारत में शार्ट सर्किट से लगी आग
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। पंजाबी बाग इलाके में शनिवार शाम एक इमारत में आग लग गई। आग में ऊपर की मंजिलों में मौजूद छह लोग फंस गए। सूचना पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला। दमकल की पांच गाड़ियों ने करीब एक घंटे में आग पर काबू पा लिया। आग से किसी के हताहत होने की सूचना नही है। शुरूआती जांच में पता चला है कि बिजली के मीटर में शार्ट सर्किट होने से आग लगी थी। पुलिस आग लगने से हुए नुकसान का आंकलन कर रही है।
पुलिस के अनुसार शनिवार शाम करीब चार बजे पुलिस व दमकल विभाग को पंजाबी बाग के क्लब रोड पर एक इमारत में आग लगने की जानकारी मिली। पुलिस व दमकल कर्मी मौके पर पहुंचे और इमारत फंसे लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। उसके बाद आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

------
शटर तोड़कर चोरी करने में पूर्व कर्मचारी समेत तीन गिरफ्तार
नई दिल्ली। उत्तम नगर थाना पुलिस ने एक दुकान का ताला तोड़कर चोरी करने के मामले में दुकान के पूर्व कर्मचारी समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से करीब पौने 13 लाख रुपये और 8 चांदी के सिक्कों के अलावा वारदात में इस्तेमाल कार बरामद की गई है। चोरों की पहचान विक्रम, पंकज राम और अंकज राम के रूप में हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस उपायुक्त ऐंटो अल्फोंस ने बताया कि गत 12 नवंबर को बदमाशों ने उत्तम नगर के गणेश ट्रेडर्स का ताला तोड़कर चोरी की वारदात की थी। शिकायत मिलने पर थाना प्रभारी राजकुमार के नेतृत्व में पुलिस ने सीसीटीवी खंगाला। जिससे पता चला कि आरोपी कार से आए थे। बदमाशों ने नंबर प्लेट पर कागज चिपका रखा था। लेकिन शुरूआती नंबर दिख रहा था। शीशे पर गुरुजी लिखा हुआ था। पुलिस ने जांच कर कार तक पहुंची और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। अंकज दुकान में काम कर चुका था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed