फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   सोमनाथ के बयान को लेकर कांग्रेस का आप कार्यालय पर प्रदर्शन

सोमनाथ के बयान को लेकर कांग्रेस का आप कार्यालय पर प्रदर्शन

Sat, 24 Nov 2018 07:12 AM IST
Updated Sat, 24 Nov 2018 07:12 AM IST
विज्ञापन
सोमनाथ के बयान को लेकर कांग्रेस का आप कार्यालय पर प्रदर्शन
महिला कांग्रेस का आप कार्यालय पर प्रदर्शन
विज्ञापन

पत्रकार का अपमान करने वाले सोमनाथ भारती को निकालने की उठाई मांग
- विधायक ने पूरी दिल्ली को किया शर्मसार : शर्मिष्ठा मुखर्जी
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दिल्ली प्रदेश महिला कांग्रेस ने आप विधायक सोमनाथ भारती से इस्तीफा लाने की मांग करते हुए आप के डीडीयू मार्ग स्थित कार्यालय पर प्रदर्शन किया। महिलाओं ने आरोप लगाया कि सोमनाथ भारती ने एक महिला टीवी जर्नलिस्ट के साथ बदसलूकी करते हुए अभद्र भाषा का प्रयोग किया था।

प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष शर्मिष्ठा मुखर्जी ने इस दौरान कहा कि सोमनाथ भारती ने पत्रकार से शर्मनाक व्यवहार कर पूरी दिल्ली को शर्मसार कर दिया है। दिल्ली की आप सरकार महिला विरोधी है। आप महिलाओं के समर्थन से अभूतपूर्व बहुमत लेकर सत्ता में आई और चार साल बीत जाने के बाद आज तक एक भी महिला को मंत्री नहीं बनाया। शर्मिष्ठा ने कहा कि सोमनाथ ने महिला के साथ बदसलूकी पहली बार नहीं की है। उनके खिलाफ पत्नी ने मारपीट की शिकायत दर्ज कराई है। जब वे दिल्ली सरकार में कानून मंत्री थे तो 2013 में महिला पुलिसकर्मियों की मौजूदगी में विदेशी महिलाओं से देर रात बदसलूकी की थी। शर्मिष्ठा ने आरोप लगाया कि 2015 में पंजाब के चुनाव के दौरान उनके खिलाफ आप की वॉलंटियर के यौन उत्पीड़न का मामला भी सामने आया था। इसलिए केजरीवाल बिना शर्त दिल्ली की जनता से माफी मांगें और तत्काल सोमनाथ भारती को पार्टी से बर्खास्त करें। प्रदर्शनकारियों में वरयाम कौर, सांई अनामिका, निगम पार्षद गुड्डी देवी, अमरलता सांगवान, आशा गांधी, पुष्पा सिंह आदि भी मौजूद थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed