{"_id":"5bf8ac91bdec2241b5202df3","slug":"154302380715-ashram-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ड्रग तस्करी में नाइजीरियन युवक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ड्रग तस्करी में नाइजीरियन युवक गिरफ्तार
Updated Sat, 24 Nov 2018 07:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इसमें दो खबर है
तिहाड़ जेल में कैदी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
परिजनों ने हत्या की आशंका जताई, जेल प्रशासन ने कहा, दिल की बीमारी थी
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। तिहाड़ जेल में हत्या के मामले में आजीवन कारावास की सजा काट रहे एक कैदी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिवार वालों ने उसके सिर में चोट होने की बात कहकर हत्या की आशंका जताई है। वहीं जेल प्रशासन का कहना है कि 23 साल से जेल में बंद कैदी को दिल की बीमारी थी और उसकी मौत दिल की धड़कन रुकने से हुई है। डॉक्टरों के पैनल के जरिये पोस्टमार्टम कराया जाएगा। फिलहाल मामले की मजिस्ट्रेट जांच चल रही है। पुलिस के अनुसार मरने वाले कैदी की पहचान सिकंदर के रूप में हुई है। वह वेलकम इलाके का रहने वाला था। हत्या के मामले में वह पिछले 23 साल से तिहाड़ जेल संख्या दो में सजा काट रहा था। जेल प्रशासन का कहना है कि कैदी को पहले से दिल से जुड़ी समस्या थी। शुक्रवार सुबह उसे दिक्कत होने पर तिहाड़ स्थित अस्पताल मेें भर्ती कराया गया। हालत बिगड़ने के बाद उसे डीडीयू अस्पताल रेफर कर दिया गया, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में कर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उधर परिजनों ने दावा किया कि सिकंदर के सिर में चोट के निशान हैं। उन लोगों ने हत्या की आशंका जतायी। परिजनों का कहना है कि जेल में उससे रुपये की मांग की जा रही थी। बृहस्पतिवार रात उसने अपने खाते में रुपये डालने के लिए कहा था। पुलिस अधिकारी का कहना कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में कैदी की मौत के कारणों का खुलासा हो पाएगा।
---------------
ड्रग तस्करी में नाइजीरियन युवक गिरफ्तार
नई दिल्ली। पश्चिम जिला के नारकोटिक्स दस्ता ने ड्रग तस्करी के आरोप में एक नाइजीरियन युवक को गिरफ्तार किया है। उसके पास से 260 ग्राम हेरोइन मिली हैं। जिला पुलिस उपायुक्त मोनिका भारद्वाज ने बताया कि पकड़े गए तस्कर की पहचान इमेका (31) के रूप में हुई है। वह दिल्ली के उत्तम नगर इलाके में रहता था। नारकोटिक्स दस्ता में तैनात एएसआई चरण सिंह को सूचना मिली कि एक नाइजीरियन युवक ड्रग्स की खेप पहुंचाने न्यू महावीर नगर बस स्टॉप पर आ रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने वहां निगरानी शुरू की और बाइक से वहां पहुंचे नाइजीरियन युवक को दबोच लिया। ब्यूरो
------