फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   कोरियाई भाषा में बेहतर प्रदर्शन पर मिलेगी छात्रवृति

कोरियाई भाषा में बेहतर प्रदर्शन पर मिलेगी छात्रवृति

Sat, 24 Nov 2018 07:12 AM IST
Updated Sat, 24 Nov 2018 07:12 AM IST
विज्ञापन
कोरियाई भाषा में बेहतर प्रदर्शन पर मिलेगी छात्रवृति
कोरियाई भाषा में बेहतर प्रदर्शन पर मिलेगी छात्रवृत्ति
विज्ञापन

नई दिल्ली। जामिया मिल्लिया इस्लामिया के कोरियाई भाषा में बेहतर प्रदर्शन करने वाले छात्रों को छात्रवृत्ति भी मिलेगी। छात्रों को यह छात्रवृत्ति शिन्हन बैंक की ओर से दी जाएगी। बैंक छात्रवृत्ति 2017 सत्र से जारी होगी। जामिया कैंपस में कोरियाई उत्सव (फेस्टिवल) शुक्रवार को धूमधाम से संपन्न हो गया। उत्सव के दौरान नुक्कड़ नाटक और कोरिया के प्रसिद्ध व्यंजन छात्रों को खासे पसंद आए। दो दिवसीय उत्सव में छात्रों, शिक्षकों और कर्मियों ने भाग बढ़-चढ़कर भाग लिया। कोरियाई विभाग के छात्रों ने मशहूर नाटक छून ह्यांग जेओ का मंचन किया। कोरिया की लोककथा पर आधारित प्रेम कहानी को इस नाटक में वर्णन किया गया था। दर्शकों ने इस नाटक को बेहद सराहा। उत्सव के दौरान भाषा संकाय में एक कोरियाई फोटो प्रदर्शनी का भी आयोजन किया गया था। इसके अलावा ऍफटीके सीआईटी लॉन में मार्शल आर्ट ताइक्वांडो भी आयोजित हुआ। इसमें छात्रों ने अपने हुनर का प्रदर्शन किया। उत्सव में कोरियाई सांस्कृति केंद्र दिल्ली के निदेशक किम कुम्योंग, शिन्हान बैंक दिल्ली के मैनेजिंग डायरेक्टर सियो बोंग -गयुं, हुंदई मोटर्स इंडिया लिमिटेड के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर अह यंग-जिन, कोरियाई टूरिज्म आर्गेनाइजेशन इंडिया के निदेशक क्वों जोंग-र्युल समेत अन्य लोग मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed