{"_id":"5bf8ac6cbdec2241c0593930","slug":"154302377120-ashram-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंडिया ऑर्ट फेस्टिवल में मिली ग्रामीण भारत की झलक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंडिया ऑर्ट फेस्टिवल में मिली ग्रामीण भारत की झलक
Updated Sat, 24 Nov 2018 07:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंडिया ऑर्ट फेस्टिवल में दिखी ग्रामीण भारत की झलक
नई दिल्ली। बेशक कला प्रेमियों की जमात बेहद कम हो, लेकिन कला को आकार देने वालों की कमी नहीं है। इन्हीं कलाकारों को राजधानी में एक बड़ा मंच मिला है, जिसका नाम है इंडिया ऑर्ट फेस्टिवल। 22 नवंबर से दिल्ली के त्यागराज स्टेडियम में शुरू हुए इस इंडिया ऑर्ट फेस्टिवल में ग्रामीण भारत की झलक देखने को मिल रही है। देशभर से करीब 500 कलाकारों की मेहनत यहां दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर रही है। शुक्रवार को फेस्टिवल में कला क्षेत्र के कई बड़े विशेषज्ञ भी मौजूद रहे। 25 नवंबर तक चलने वाले इस फेस्टिवल को लेकर निदेशक राजेंद्र ने बताया कि दिल्ली में पिछले कुछ वर्षों के भीतर ऑर्ट गैलेरी के प्रशंसकों की खासा वृद्घि देखने को मिली है। पिछले चार वर्षों से राजधानी में हर साल फेस्टिवल आयोजित हो रहा है। प्रत्येक बार दर्शकों की भीड़ में इजाफा भी देखने को मिला है। राजेंद्र ने बताया कि इस तरह के आयोजन का एकमात्र उद्देश्य युवा वर्ग है, जिन्हें चित्रकारी से जोड़ने के लिए ही प्रयास किए जा रहे हैं। ब्यूरो