फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   तीन दिन बाद एमए राजनीति विज्ञान की परीक्षा, नहीं मिला प्रवेश पत्र

तीन दिन बाद एमए राजनीति विज्ञान की परीक्षा, नहीं मिला प्रवेश पत्र

Sat, 24 Nov 2018 07:12 AM IST
Updated Sat, 24 Nov 2018 07:12 AM IST
विज्ञापन
तीन दिन बाद एमए राजनीति विज्ञान की परीक्षा, नहीं मिला प्रवेश पत्र
एमए राजनीति विज्ञान की परीक्षा 26 से
विज्ञापन

छात्रों को अब तक नहीं मिले प्रवेश पत्र
- केवाईएस ने आर्ट फैकल्टी के बाहर एसओएल प्रशासन के खिलाफ किया प्रदर्शन, छात्र भी जुटे
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। एसओएल में एमए राजनीति विज्ञान की परीक्षा शुरू होने के तीन दिन बचे हैं, लेकिन अभी तक छात्रों को प्रवेश पत्र जारी नहीं हुआ है। क्रांतिकारी युवा संगठन (केवाईएस) ने एमए राजनीति विज्ञान के छात्रों के साथ मिलकर दिल्ली विश्वविद्यालय प्रशासन के खिलाफ विरोध दर्ज करवाया। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि परीक्षा नजदीक आते ही छात्र पढ़ाई में जुट जाते हैं। जबकि एसओएल के छात्र प्रवेश पत्र पाने की लड़ाई लड़ रहे हैं।
डीयू नार्थ कैंपस स्थित आर्ट फैकल्टी के बाहर क्रांतिकारी युवा संगठन (केवाईएस) ने शुक्रवार को विरोध प्रदर्शन किया। इसमें काफी छात्र भी जुटे। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि परीक्षा में तीन दिन शेष बचे हैं। जबकि अभी तक छात्रों को प्रवेश पत्र जारी नहीं किया गया है। उन्हें प्रवेश पत्र हासिल करने के लिए बार-बार एसओएल के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। एमए राजनीति विज्ञान की परीक्षा 26 नवंबर से शुरू होने वाली है।
विज्ञापन

केवाईएस के दिल्ली राज्य समिति सदस्य हरीश गौतम के मुताबिक, छात्रों को प्रवेश पत्र न मिलने की दिक्कत पहली बार नहीं हुई है। बल्कि एसओएल प्रशासन की अनदेखी के चलते छात्र हर वर्ष इसी प्रकार परेशान रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मोहन, कविता, नेहा आदि विद्यार्थियों के मुताबिक, 2016 में भी स्नातक के छात्रों का प्रवेश पत्र परीक्षा के तीन दिन पहले ही जारी किया गया था। दूसरी ओर, दिल्ली विश्वविद्यालय नियमित डिग्री प्रोग्राम की परीक्षा के प्रवेश पत्र करीब एक महीने पहले ही जारी कर देता है। एसओएल के चलते डीयू का नाम खराब होता है। प्रवेश पत्र न मिलने से वे बेहद परेशान हैं। यदि प्रवेश पत्र नहीं मिला तो उनका एक वर्ष बर्बाद हो जाएगा। ऐसे में घबराहट होती है कि वे परीक्षा में बैठ पाएंगे या नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed