फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   दिल्ली का मोहल्ला क्लीनिक व स्कूल देखने पहुंचे हरियाणावासी

दिल्ली का मोहल्ला क्लीनिक व स्कूल देखने पहुंचे हरियाणावासी

Sat, 24 Nov 2018 07:12 AM IST
Updated Sat, 24 Nov 2018 07:12 AM IST
विज्ञापन
दिल्ली का मोहल्ला क्लीनिक व स्कूल देखने पहुंचे हरियाणावासी
हरियाणा के लिए उपयोगी....
विज्ञापन


मोहल्ला क्लीनिक और स्कूल
देखने पहुंचे हरियाणा के लोग
- तोशाम विधान सभा के 15 गांवों के लोगों ने किया दिल्ली का दौरा, सुविधाओं को बताया बेहतर
- 23 अक्तूबर के तोशाम दौरे पर केजरीवाल ने लोगों से की थी अपील
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। भले ही हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का दिल्ली में मोहल्ला क्लीनिक और स्कूल देखने का न्योता स्वीकार नहीं किया। लेकिन हरियाणा की तोशाम विधान सभा के 15 गांवों के लोग दिल्ली पहुंचे। आम लोगों ने बाहरी दिल्ली में मोहल्ला क्लीनिक व स्कूलों को मुआयना कर दिल्ली सरकार की तरफ से मुहैया कराई जा रही सुविधाओं को नजदीक से देखा।
दरअसल, 23 अक्तूबर को अरविंद केजरीवाल ने तोशाम विधानसभा का दौरा किया था। उन्होंने वहां लोगों से अपील की थी कि वह दिल्ली आकर स्कूल व अस्पताल देखें। अपने अनुभव के आधार पर वह तय करें कि दिल्ली सरकार ने स्कूलों व अस्पतालों की बुनियादी सुविधाओं में किस तरह काम किया है। इसी कड़ी में बृहस्पतिवार को तोशाम के नंगला, बागनवाला, पत्तरवाली, खेरपुरा, गोलागढ़, जुई, चंदाबास, मंसरबस, डाडम, खानक, पिंजोखरा, आलमपुर, खरकड़ी मख्वान, तोशाम, रिवासा और सांगवान गांवों के लोग सरकारी स्कूल और मोहल्ला क्लीनिक देखने दिल्ली पहुंचे। बाहरी दिल्ली के कई स्कूलों व अस्पतालों का दौरा किया। इस दौरान स्थानीय निवासियों से भी दिल्ली सरकार के कामों पर चर्चा की।
विज्ञापन

दिल्ली पहुंचे रिवासा गांव के करतार सिंह बताते हैं कि दिल्ली के सरकारी स्कूलों में भी बेहतर सुविधाएं हैं। स्थानीय निवासियों ने बताया कि पहले सरकारी स्कूलों की हालत खराब थी। बीते तीन-चार वर्षों में इसमें बदलाव आया है। वहीं, डाडम गांव के सत्यवान ने बताया कि दिल्ली के मोहल्ला क्लीनिक में हर टेस्ट फ्री होता है। सारी दवाइयां फ्री हैं। इसी तरह की सुविधा हरियाणा सरकार को भी मुहैया करानी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

दिल्ली सरकार के एक अधिकारी ने बताया कि अभी इस तरह के दौरों की शुरुआत हुई है। संभव है कि आगे नियमित तौर पर हरियाणा के निवासी दिल्ली आकर दिल्ली सरकार की सुविधाओं से रूबरू हों। इससे सियासी जंग मुद्दों पर लड़ी जाएगी, जिसका फायदा आम लोगों को मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed