{"_id":"5bf8ab57bdec224191301bd5","slug":"154302349417-ashram-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विधायक सोमनाथ भारती द्वारा महिला एंकर के साथ कथित अभद्र व्यवहार का मामला विधानसभा में गूंजेगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विधायक सोमनाथ भारती द्वारा महिला एंकर के साथ कथित अभद्र व्यवहार का मामला विधानसभा में गूंजेगा
Updated Sat, 24 Nov 2018 07:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विधानसभा में भी गूंजेगा मामला
नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष विजेंद्र गुप्ता ने कहा है कि विधायक सोमनाथ भारती के न्यूज चैनल की महिला एंकर से अभद्र व्यवहार का मामला सोमवार को बुलाए गए दिल्ली विधानसभा के विशेष सत्र में उठाएंगे। गुप्ता ने कहा कि मुख्यमंत्री केजरीवाल ने महिलाओं के सम्मान की रक्षा और सुरक्षा को लेकर बड़े-बड़े वायदे किए थे, लेकिन वे महिलाओं के सम्मान को लेकर बिलकुल भी गंभीर नहीं हैं। वे सोमनाथ भारती के खिलाफ महिला पत्रकार के साथ किए गए दुर्व्यवहार पर कड़ी कार्रवाई के बजाय उनके बचाव में खड़े हैं। गुप्ता ने कहा कि मुख्यमंत्री सोमनाथ भारती द्वारा महिलाओं का चरित्र हनन करने वाले बयानों का समर्थन कर रहे हैं। केजरीवाल ने भारती की भर्त्सना के बजाय उनके टवीट को रीट्वीट कर उनके गंदे विचारों को समर्थन देकर महिला विरोधी मानसिकता का परिचय दिया है। उनके चेहरे से नकाब उठाने के लिए भाजपा यह मुद्दा सदन में उठाएगी।