{"_id":"5bf8a78ebdec22414014d29e","slug":"15430225255-grnoida-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुणवता और समय पर प्रोजेक्ट पूरा करने वाले बिल्डर को मिलेगी स्टार रेटिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुणवता और समय पर प्रोजेक्ट पूरा करने वाले बिल्डर को मिलेगी स्टार रेटिंग
Updated Sat, 24 Nov 2018 06:51 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हेडिंग: गुणवत्ता के साथ समय पर प्रोजेक्ट पूरा करने पर मिलेगी स्टार रेटिंग
सबहेड: खरीदारों का भरोसा कायम रखने व बिल्डरों के बेहतर करने को लेकर रेरा ने लिया फैसला
अमर उजाला ब्यूरो
ग्रेटर नोएडा। उत्तर प्रदेश भू-संपदा विनियामक प्राधिकरण (रेरा) जल्द ही बिल्डरों को स्टार रेटिंग देगा। जो बिल्डर गुणवत्ता के साथ समय पर प्रोजेक्ट पूरा करेगा, उनको उच्च रैंकिंग दी जाएगी। ऐसा करने के पीछे रेरा का मकसद बिल्डरों को बेहतर काम करने के लिए प्रेरित करना है, ताकि खरीदारों पर भरोसा फिर से कायम हो सके।
उत्तर प्रदेश के लाखों खरीदारों विभिन्न बिल्डरों के प्रोजेक्ट में अपने जीवन भर की कमाई लगा चुके हैं, लेकिन सभी को घर नहीं मिला है। दो साल से लेकर आठ साल की देरी से प्रोजेक्ट चल रहे हैं। खरीदारों ने बिल्डर प्रोजेक्टों में मकान खरीदना भी बंद कर दिया है। साथ ही, रेरा और अन्य कोर्ट में केस दायर कर अपनी जमा धनराशि को वापस मांग रहे हैं। खरीदारों की परेशानी को लेकर रेरा ने बिल्डरों के प्रोजेक्ट को स्टार रेटिंग देने का फैसला लिया है। अफसरों ने बताया कि रेरा के सलाहकारों को यह जिम्मेदारी दी गई है। सलाहकार प्रोजेक्टों का आंकलन करेंगे। जिस प्रोजेक्ट में निर्माण की गुणवत्ता अच्छी होगी। बुकिंग और तय समय के अनुसार निर्माण कार्य चल रहा होगा, उसी हिसाब से स्टार रेटिंग दी जाएगी। जिन बिल्डर प्रोजेक्ट की स्थिति खराब होगी और वह खरीदारों को परेशान कर रहे हैं, उनको कम स्टार रेटिंग दी जाएगी। स्टार रेटिंग जारी होने का फायदा खरीदारों को मिलेगा। बुकिंग के समय खरीदार रेटिंग जानकर प्रोजेक्ट की हकीकत का पता लगा सकेंगे।
सिंगल विंडो सिस्टम से समय पर शुरू हो सकेंगे प्रोजेक्ट
रेरा के अफसरों के मुताबिक, सुनवाई के दौरान पता लगा है कि प्रोजेक्ट को शुरू करने से पहले कई विभाग की एनओसी चाहिए, लेकिन एनओसी मिलने में देरी होने से प्रोजेक्ट समय पर शुरू नहीं हो सके है। खरीदारों को समय पर कब्जा नहीं मिलने का यह भी एक कारण सामने आया है। यह दिक्कत भविष्य में नहीं हो, इसके लिए रेरा प्रदेश सरकार से सिंगल विंडो सिस्टम लागू करने की सिफारिश करेगा।
विज्ञापन
--------------
प्रोजेक्टों की स्टार रेटिंग जारी की जाएगी जो प्रोजेक्ट समय और गुणवत्ता के साथ पूरा होगा, उसे उच्च रेटिंग दी जाएगी। सलाहकार को यह जिम्मेदारी दी है। दो से तीन माह के अंदर यह रेटिंग जारी होगी। वहीं सिंगल विंडो सिस्टम लागू करने के लिए सरकार से सिफारिश की जाएगी।
- राजीव कुमार, अध्यक्ष रेरा