फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   दो करोड़ का बकाया न चुकाने पर डीएमआरसी की अकाउंट अटैच

दो करोड़ का बकाया न चुकाने पर डीएमआरसी की अकाउंट अटैच

Fri, 23 Nov 2018 07:55 AM IST
Updated Fri, 23 Nov 2018 07:55 AM IST
विज्ञापन
दो करोड़ का बकाया न चुकाने पर डीएमआरसी की अकाउंट अटैच
2 करोड़ का बकाया न चुकाने पर डीएमआरसी की खाता अटैच
विज्ञापन

-बकाया नहीं चुकाने पर राशि की भरपाई डीएमआरसी के खाते से करेगा
-डीडीए पर 800 करोड़ का प्रॉपर्टी टैक्स बकाया वसूलेगा निगम
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। उत्तरी नगर निगम ने प्रॉपर्टी टैक्स न चुकाने वालों पर शिकंजा कसते हुए दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (डीएमआरसी) का खाता अटैच कर दिया है, जबकि इस मद में बकाया 800 करोड़ रुपये न चुकाने पर दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) पर भी निगम ने कार्रवाई की तैयारी कर ली है। डीएसआईडीसी पर निगम का करीब 30 करोड़ सहित तमाम औद्योगिक इकाइयों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर अभी भी निगम का करीब 900 करोड़ रुपये का बकाया है। आर्थिक बदहाली से जूझ रहे उत्तरी दिल्ली नगर निगम की इस कार्रवाई से निगम के राजस्व में बढ़ोतरी होने की उम्मीद है।
बृहस्पतिवार को बकाया न चुकाने पर उत्तरी निगम ने दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (डीएमआरसी) का खाता अटैच किया है। निगम के अधिकारियों के मुताबिक दो करोड़ सें अधिक का बकाया चुकाने के लिए बार-बार दिए गए नोटिस पर भी अदायगी न करने पर खाता अटैच कर दिया है। इसके बावजूद अगर बकाया नहीं चुकाया तो इस राशि की भरपाई डीएमआरसी के अटैच किए गए खाते से करेगा। निगम की ओर से डीडीए, डीएसआईडीसी सहित कई और बकायेदार हैं, जिन्होंने अब तक प्रॉपर्टी टैक्स नहीं चुकाए। सभी बकायेदारों को नोटिस भेजकर उनसे बकाया वसूला जा रहा है।
विज्ञापन

बॉक्स---
साल के अंत तक 900 करोड़ बकाया वसूलेगा निगम
उत्तरी दिल्ली नगर निगम ने प्रापर्टी टैक्स के मद में अक्तूबर में 15.92 करोड़ की प्राप्ति की है, जो पिछले वर्ष इसी अवधि की तुलना में दोगुना है। यह राशि पूर्वी और दक्षिणी निगम की तुलना में अधिक है। पूर्वी दिल्ली नगर निगम ने अक्तूबर 2017 में 4.14 करोड़ रुपये का संपत्ति कर हासिल किया, जबकि इस साल अक्तूबर में यह आंकड़ा 6.72 करोड़ रहा। इस अवधि के दौरान दक्षिणी निगम ने पिछले साल 6.14 करोड़ रुपये, जबकि इस वर्ष यह आंकड़ा 7.81 करोड़ रहा। वर्ष के अंत तक निगम का लक्ष्य बकाया 900 करोड़ वसूलने का है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed