फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   तीन दिन दक्षिण दिल्ली व छतरपुर जाने से बचे

तीन दिन दक्षिण दिल्ली व छतरपुर जाने से बचे

Fri, 23 Nov 2018 07:56 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा Updated Fri, 23 Nov 2018 07:56 AM IST
विज्ञापन
तीन दिन दक्षिण दिल्ली व छतरपुर जाने से बचे
- फोटो : अमर उजाला

 राधा स्वामी सत्संग व्यास द्वारा भाटी माईंस, छतरपुर स्थित राधा स्वामी सत्संग कॉम्प्लेक्स में तीन दिवसीय 23 से 25 नवंबर तक सत्संग का आयोजन किया जा रहा है। इसके लिए पूरे देश से श्रद्धालु सुबह चार बजे से आने शुरू हो जाएंगे और शाम छह बजे लौटेंगे। काफी संख्या में वीआईपी के के अलावा करीब दो से तीन लाख श्रद्घालुओं के सत्संग में आने की संभावना है। इनमें से 20 हजार लोग वहीं ठहरेंगे जबकि बाकी लौट जाएंगे।

विज्ञापन


दिल्ली पुलिस के संयुक्त पुलिस आयुक्त (ट्रैफिक) आलोक कुमार ने बताया कि सत्संग में सभी तरह के वाहन भाटी माईंस रोड पर जाएंगे। हालांकि, आयोजकों ने वाहनों की प्रवेश के लिए अलग-अलग जगह बनाई हैं। ट्रैफिक पुलिस ने श्रद्घालुओं को सलाह दी है कि वह जाम से बचने के लिए मेट्रो का इस्तेमाल करें और घिटोरनी मेट्रो स्टेशन से फ्री सटल बस सेवा का इस्तेमाल करें।
विज्ञापन


फरीदाबाद व गुरुग्राम से आने वाले श्रद्घालु मांगार मोड़ व राम बाग होकर जाएं। राधा स्वामी सत्संग कॉम्प्लेक्स में पर्याप्त संख्या में पार्किंग की व्यवस्था की गई है। पुलिस ने लोगों को सलाह दी है कि वह सुबह चार बजे से लेकर शाम छह बजे तक छतरपुर रोड की तरफ आने से बचें।
विज्ञापन
विज्ञापन


व्यवसायिक वाहनों को मार्ग परिवर्तित किया जाएगा-
ग्वाल पहाड़ी बॉर्डर से मांडी रोड, जोनापुर रोड होकर बंद रोड आने वाले व्यावसायिक वाहनों को महरौली-गुडग़ांव रोड(एनएच-236) पर परिवर्तित कर दिया जाएगा। सीडीआर चौक से व्यावसायिक वाहनों को छतरपुर रोड पर नहीं जाने दिया जाएगा। 100 फुटा रोड पर भी व्यावसायिक वाहनों को नहीं जाने दिया जाएगा। इमरजेंसी वाहनों को आने-जाने की अनुमति होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed