{"_id":"5bf76329bdec22417a2ec685","slug":"154293948119-ashram-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"- सीपीसीबी की टास्क फोर्स ने की बैठक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
- सीपीसीबी की टास्क फोर्स ने की बैठक
Updated Fri, 23 Nov 2018 07:55 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदूषण के हॉटस्पॉट पर निर्माण गतिविधि रोकने की सिफारिश
- सीपीसीबी की टास्क फोर्स ने की बैठक, सिफारिश पर ईपीसीए लेगा अंतिम निर्णय
भारतीय मौसम विभाग, दिल्ली प्रदूषण नियंत्रण समिति, उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण समिति के सदस्यों ने हिस्सा लिया
नई दिल्ली। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) की टास्क फोर्स ने एक बैठक के बाद अपनी सिफारिश में कहा है कि दिल्ली में ऐसे हॉटस्पॉट जहां वायु प्रदूषण गंभीर श्रेणी में हो, वहां सुधार के लिए निर्माण और औद्योगिक गतिविधि पर रोक लगाई जानी चाहिए। इस सिफारिश पर अंतिम निर्णय सुप्रीम कोर्ट गठित पर्यावरण प्रदूषण नियंत्रण प्राधिकरण (ईपीसीए) को लेना है। वायु प्रदूषण की समीक्षा के लिए बृहस्पतिवार को टास्क फोर्स की बैठक में भारतीय मौसम विभाग, दिल्ली प्रदूषण नियंत्रण समिति, उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण समिति के सदस्यों ने हिस्सा लिया। इस दौरान भारतीय मौसम विभाग ने कहा कि वायु गुणवत्ता खराब श्रेणी में बनी हुई है। अगले कुछ दिन तक हवा की गुणवत्ता खराब से बहुत खराब श्रेणी में बनी रहेगी। बैठक में कहा गया है कि विभिन्न एजेंसियों के जरिये सख्ती से ग्रैप के नियमों का पालन किया जा रहा है। प्रदूषण के लिहाज से दिल्ली के हॉटस्पॉट वजीरपुर, मुंडका, नरेला, बवाना और आनंद विहार बने हुए हैं। ब्यूरो