{"_id":"5bf4b246bdec22698a471a81","slug":"154276312616-ashram-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मीनोपॉज बीमारी से बचाने के लिए आरएमएल में खुलेगा विशेष क्लिनिक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मीनोपॉज बीमारी से बचाने के लिए आरएमएल में खुलेगा विशेष क्लिनिक
Updated Wed, 21 Nov 2018 06:47 AM IST
विज्ञापन
मीनोपॉज बीमारी से बचाने के लिए विशेष क्लीनिक
नई दिल्ली। महिलाओं को मीनोपॉज यानी राजोनिवृति (मासिक धर्म) को लेकर नई दिल्ली स्थित केंद्र सरकार के डॉ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल (आरएमएल) में विशेष क्लीनिक शुरू किया जाएगा। 27 नवंबर से ये क्लीनिक शुरू करने के लिए अस्पताल प्रबंधन ने तैयारी भी लगभग पूरी कर ली है। डॉक्टरों के अनुसार आमतौर पर 47 से 52 वर्ष की महिलाएं इस स्थिति से गुजरती हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि इस दौरान महिलाओं में मानसिक तौर पर कई तरह के बदलाव देखने में आते हैं, जिनका समय रहते निदान आवश्यक है, लेकिन अकसर महिलाएं इन समस्याओं को तकदीर का लेखा मानकर घर बैठ जाती हैं। अस्पताल के प्रसूति विभाग की प्रमुख डॉ. इंदु चावला बताती हैं कि यह ओपीडी प्रसूति विभाग की ओपीडी में ही शुरू किया जाएगा, जो मंगलवार को दोपहर दो बजे से चार बजे तक चलेगा। इसमें प्रसूति विभाग के डॉक्टरों के अलावा मीनोपॉज से जुड़ी अन्य समस्याओं के विशेषज्ञ भी होंगे। ब्यूरो