फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   मुख्यमंत्री पर हमले को दिल्ली सरकार व आप ने बताया भाजपा-पुलिस की साजिश

मुख्यमंत्री पर हमले को दिल्ली सरकार व आप ने बताया भाजपा-पुलिस की साजिश

Wed, 21 Nov 2018 06:47 AM IST
Updated Wed, 21 Nov 2018 06:47 AM IST
विज्ञापन
मुख्यमंत्री पर हमले को दिल्ली सरकार व आप ने बताया भाजपा-पुलिस की साजिश
साइड स्टोरी.................
विज्ञापन

सीएम पर हमले की भाजपा और पुलिस ने रची साजिश
-आम आदमी पार्टी और मनीष सिसोदिया ने लगाए आरोप
-बोले, हमलावरों को शह दे रही भाजपा
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया व आम आदमी पार्टी (आप) ने मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल पर सचिवालय में हुए हमले को भाजपा व दिल्ली पुलिस की साजिश करार दिया है। सिसोदिया का आरोप है कि मुख्यमंत्री पर हमला इत्तेफाक नहीं, बल्कि एक सोची समझी साजिश है। मुख्यमंत्री पर हमला करने वालों को भाजपा शह दे रही है। जबकि दिल्ली पुलिस आरोपियों पर कोई कार्रवाई नहीं करती।
हमले के बाद दिल्ली सचिवालय में मीडिया से बात करते हुए सिसोदिया ने कहा कि मुख्यमंत्री पर लगातार हमले हो रहे हैं। मीडिया सेंटर में उन पर जूता व छत्रसाल स्टेडियम में स्याही फेंकी गई। बीते दिनों सिग्नेचर ब्रिज के उद्घाटन समारोह में भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी और उनके कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री के ऊपर बोतलें फेंकी। सिसोदिया ने सवाल किया कि हमलावर के हाथ में बंदूक, पिस्टल, तेजाब आदि होता तो क्या होता। उन्होंने सवाल किया कि भाजपा ऐसा कर क्या संदेश देने की कोशिश कर रही है। ऐसे हथकंडों से वह डरने वाले नहीं हैं।
विज्ञापन

आप भी हुई हमलावर
आप विधायक सौरभ भारद्वाज ने कहा कि हमले के बाद दिल्ली पुलिस मीडिया में स्टोरी प्लांट कर रही है कि कोई हमला नहीं हुआ। मिर्च का पैकेट फर्श पर असावधानी से गिर गया। सौरभ ने आरोप लगाया कि इससे साबित होता है कि मामले में कितनी गहरी साजिश रची गई है। भारद्वाज ने कहा कि दिल्ली सचिवालय हाई सिक्योरिटी जोन है। वहां दाखिल होने के लिए कई तरह की जांच से गुजरना होता है। किसी प्रकार से कोई व्यक्ति अन्दर चला भी जाता है तो मुख्यमंत्री के कमरे के बाहर, सुरक्षा में खड़ी पुलिस किसी को भी वहां खड़ा नहीं होने देती। आज जब मुख्यमंत्री अपने रूम से बाहर निकले तो वहां पर एक व्यक्ति मिर्ची पाउडर लेकर उनका इंतजार कर रहा था और किसी भी सुरक्षा कर्मी ने उससे पूछताछ करने की जहमत नहीं समझी। आरोप लगाया कि यह कोई इत्तेफाक नहीं है। पिछले कुछ दिनों में मुख्यमंत्री पर कई बार हमला करने की कोशिश की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शी के तौर पर राघव ने बताया कि आरोपी ने मिर्ची फेंकी
वरिष्ठ नेता राघव चड्ढा ने खुद को प्रत्यक्षदर्शी बताते हुए कहा कि मुख्यमंत्री के कमरे से बाहर निकलते ही कुछ कदम की दूरी पर हमला करने वाला व्यक्ति खड़ा था। वह एकाएक आगे बढ़ा और मुख्यमंत्री पर मिर्ची का पाउडर फेंका। इसके बाद उन पर हमला किया, उनसे हाथापाई की और इस दौरान सीएम का चश्मा गिर कर टूट गया। चड्ढा ने कहा कि जरूरत पड़ी तो वह पुलिस को बयान देने को जाएंगे।

दिलीप पांडेय बोले, भाजपा के पूर्व विधायक का पड़ोसी है हमलावर
उत्तर पूर्वी दिल्ली के लोक सभा प्रभारी दिलीप पांडेय ने कहा कि आरोपी भाजपा के पूर्व विधायक व एनडीएमसी के उपाध्यक्ष करण सिंह तंवर का पड़ोसी है। दिल्ली पुलिस भी भाजपा की है। पिछले दिनों में मुख्यमंत्री पर हमले की यह पांचवीं घटना है। लेकिन पुलिस जांच करने के बजाय मीडिया में स्टोरी प्लांट करवा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed