फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   दिल्ली जल बोर्ड, दिल्ली पुलिस व नगर निगम से नाखुश दिल्लीवासी

दिल्ली जल बोर्ड, दिल्ली पुलिस व नगर निगम से नाखुश दिल्लीवासी

Tue, 20 Nov 2018 06:44 AM IST
Updated Tue, 20 Nov 2018 06:44 AM IST
विज्ञापन
दिल्ली जल बोर्ड, दिल्ली पुलिस व नगर निगम से नाखुश दिल्लीवासी
जल बोर्ड, पुलिस और नगर
विज्ञापन

निगम से लोग नाखुश
- बीते करीब साढ़े तीन साल में इन्हीं विभागों से आईं सर्वाधिक शिकायतें
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दिल्लीवालों को सबसे ज्यादा शिकायत जल बोर्ड से है। इसके बाद एमसीडी और दिल्ली पुलिस का नंबर है। दिल्ली सचिवालय में जन शिकायत निगरानी प्रणाली (पीजीएमएस) के तहत मिली शिकायतों के आंकड़ों से यह जानकारी मिली है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने इनकी समीक्षा के बाद प्राथमिकता के आधार पर जन शिकायतों पर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
सामान्य प्रशासन विभाग के फरवरी 2015 से अब तक के आंकड़े बताते हैं कि शिकायतें निपटाने में दिल्ली विश्वविद्यालय फिसड्डी है। डीयू को 534 शिकायतें मिलीं, लेकिन प्रशासन 533 का निपटारा नहीं कर सका। दिल्ली सरकार के अलग-अलग विभागों की 2.59 लाख से अधिक शिकायतें मिलीं। मुख्यमंत्री के अधीन जल बोर्ड की 79,635 शिकायतें मिलीं। हालांकि, सबसे ज्यादा शिकायतें भी इसी ने निपटाईं। इसकी सिर्फ .01 फीसदी शिकायतें ही लंबित हैं।
विज्ञापन

सरकार से अलग उत्तरी दिल्ली नगर निगम शिकायतों में ऊपर है। इसकी 44,381 शिकायतें मिलीं। इनमें दो फीसदी लंबित हैं। दिल्ली पुलिस की 39,449 शिकायतें मिलीं। इनमें से 4.9 फीसदी का निपटारा नहीं हो सका। दक्षिणी दिल्ली नगर निगम और पूर्वी दिल्ली नगर निगम की 27,845 व 21,979 शिकायतें मिलीं। इनमें से 5.9 व 1.9 फीसदी का निपटारा नहीं हुआ है। दिल्ली सरकार से इतर संस्थानों से कुल 1,45,752 शिकायतें मिलीं। इनमें से 5 फीसदी लंबित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed