{"_id":"5bf35fbcbdec22699d5add9b","slug":"15426764617-ashram-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली जंक्शन यार्ड में निर्माण कार्य के कारण कई ट्रेनें होंगी प्रभावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली जंक्शन यार्ड में निर्माण कार्य के कारण कई ट्रेनें होंगी प्रभावित
Updated Tue, 20 Nov 2018 06:43 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली जंक्शन यार्ड में निर्माण कार्य से ट्रेनें होंगी प्रभावित
-लोकल ट्रेन दिल्ली जंक्शन की जगह नई दिल्ली से संचालित होंगी
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। रेलवे से यात्रा करने वालों को एक बार फिर परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। दिल्ली जंक्शन यार्ड में निर्माण कार्य का निर्णय रेलवे ने लिया है। यह काम 20 नवंबर से 4 जनवरी तक चलेगा। लिहाजा इस दौरान पुरानी दिल्ली से संचालित होनी वाली कई ट्रेनें प्रभावित होंगी। कुछ ट्रेनें परिवर्तित मार्ग से चलेंगी तो कई आंशिक रूप से निरस्त रहेंगी। गंतव्य से पूर्व ही ट्रेनों की यात्रा समाप्त होंगी और वहीं से संचालित होंगी।
रेलवे अधिकारियों के अनुसार 20 नवंबर से 4 जनवरी तक ट्रेन संख्या 64903 मथुरा जंक्शन-गाजियाबाद ईएमयू परिवर्तित रूट नई दिल्ली-तिलक ब्रिज-साहिबाबाद के रास्ते चलेगी। कुछ ट्रेनों को रेलवे ने आंशिक रूप से निरस्त करने का निर्णय लिया है। इनमें मुख्य रूप से ट्रेन संख्या 64439 गाजियाबाद-नई दिल्ली-पुरानी दिल्ली ईएमयू नई दिल्ली से संचालित होगी। यह ट्रेन पुरानी दिल्ली स्टेशन नहीं जाएगी। यह ट्रेन परिवर्तित रूट नई दिल्ली-तिलक ब्रिज-साहिबाबाद-गाजियाबाद के रास्ते चलेगी।
इसी तरह ट्रेन संख्या 64583 टुंडला-दिल्ली जंक्शन मेमू व ट्रेन संख्या 64557 दिल्ली जंक्शन-सहारनपुर मेमू साहिबाबाद तक ही चलेगी। यह ट्रेन साहिबाबाद-दिल्ली जंक्शन-साहिबाबाद के बीच निरस्त रहेगी। इसके अलावा ट्रेन संख्या 64411 साहिबाबाद-नई दिल्ली-दिल्ली जंक्शन ईएमयू पुरानी दिल्ली की जगह नई दिल्ली से संचालित होगी। ट्रेन संख्या 74026 शामली-दिल्ली जंक्शन मेमू ट्रेन दिल्ली शहादरा से संचालित होगी। इसी तरह ट्रेन संख्या 74027 दिल्ली-बड़ौत मेमू दिल्ली शहादरा-दिल्ली जंक्शन-दिल्ली शहादरा के बीच निरस्त रहेगी। कुछ ट्रेनें रोककर चलाई जाएंगी। इसमें मुख्य रूप से ट्रेन संख्या 74026 शामली-दिल्ली जंक्शन मेमू रास्ते में आधे घंटे रूक कर चलेगी।