फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेला-- आईटीपीओ के विशेष महिला सुरक्षा दल ने दबोचा हाईक्लास चोर परिवार

अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेला-- आईटीपीओ के विशेष महिला सुरक्षा दल ने दबोचा हाईक्लास चोर परिवार

Tue, 20 Nov 2018 06:43 AM IST
Updated Tue, 20 Nov 2018 06:43 AM IST
विज्ञापन
अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेला--  आईटीपीओ के विशेष महिला सुरक्षा दल ने दबोचा हाईक्लास चोर परिवार
पूरा परिवार करता था मेले में चोरी
विज्ञापन

आईटीपीओ के विशेष महिला सुरक्षा दल ने दबोचे छह हाईक्लास चोर
- चोरी के सामान से भरी ट्रॉली बरामद, गिरोह में तीन महिलाएं और तीन पुरुष
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में आम लोगों के प्रवेश की इजाजत के बाद बढ़ी भीड़ के बाद चोर भी सक्रिय हो गए हैं। आईटीपीओ के विशेष महिला स्क्वाड ने ऐसे परिवार को दबोचा है, जिसके सदस्य हाईक्लास चोर हैं। इन छह लोगों में तीन महिलाएं और तीन पुरुष हैं।
आईटीपीओ सुरक्षा महाप्रबंधक अजय वशिष्ठ के नेतृत्व में 24 महिलाओं का विशेष दस्ता बनाया गया है। इन्हें तीन-तीन के समूह में पूरे मेले में सादे कपड़ों में तैनात किया गया है। यह दस्ता मेले में संदिग्ध महिलाओं की निगरानी कर रहा है। आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक, प्रगति मैदान के हॉल नंबर 10 में इस दस्ते की सदस्य आशु सिंह ने एक महिला को स्टॉल से सामान चोरी करके ट्रॉली बैग में भरते देखा। आशू सिंह ने महिला को पकड़ा तो उसके साथ मौजूद अन्य लोग भी पहुंच गए। इसके बाद महिला ने भागने की कोशिश की, लेकिन आशु ने आसपास मौजूद अन्य सुरक्षा कर्मियों को सूचना दी। महिला सुरक्षा दल की इंचार्ज तब्बसुम भी पहुंच गईं और साथियों संग मिलकर सभी आरोपियों को दबोच लिया।
विज्ञापन

बताया गया है कि पकड़े गए गिरोह में तीन महिलाएं और तीन पुरुष हैं। इनमें एक पुरुष और एक महिला बुजुर्ग हैं, जबकि अन्य युवा हैं। सुरक्षा अधिकारियों के मुताबिक, पकड़ा गया चोर परिवार दिखने और पहनावे से उच्च स्तरीय लगता है। ये सभी पढ़े-लिखे हैं। इनके पास से बरामद सामान वाली ट्रॉली से विभिन्न स्टॉल से चोरी सामान बरामद हुए हैं। आईपी थाना पुलिस ने हरप्रीत कौर और जस्मीन के खिलाफ मामला दर्ज किया है। परिवार रोहिणी सेक्टर-24 का रहने वाला है।
विज्ञापन
विज्ञापन



बिहार का लिट्टी-चोखा
और हस्तशिल्प भाया
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। सोमवार को भी व्यापार मेले में दर्शकों की भारी भीड़ उमड़ी। बिहार मंडप में दर्शकों को मंजूषा पेंटिंग का लाइव प्रदर्शन खूब भा रहा है। बिहार की मधुबनी पेंटिंग, मंजूषा पेंटिंग एवं टिकुली कला से बनी कलाकृतियों के साथ दर्शक जमकर सेल्फी ले रहे हैं। बिहार के लिट्टी चोखा और अनरसा का भी वे जमकर लुत्फ उठा रहे हैं। पटना के राजू कैटरर्स, डॉ. रामनाथ प्रसाद और लिट्टी वाला देवेंद्र ने बताया कि वह कई सालों से यहां लिट्टी-चोखा लेकर आ रहे हैं। इस बार मेला छोटा है, लेकिन लिट्टी-चोखा खाने वालों का आकर्षण पहले की तरह ही बरकरार है। मूल रूप से बिहार निवासी महिला किरण ने बताया कि वह हर बार यहां लिट्टी-चोखा खाने आती हैं। इसमें उन्हें बिहार जैसा ही स्वाद मिलता है।
नब्ज से चलने वाली कलाई घड़ी है खास
व्यापार मेले में हॉल नंबर 11 में विशाल मेटल स्टॉल पर नब्ज से चलने वाली कलाई घड़ी दर्शकों को आकर्षित कर रही है। दर्शक इस घड़ी को देखते ही खरीद रहे हैं। खास बात यह है कि यह जापान की तकनीक से तैयार है और हाथ पर बंधने के बाद खुद ही चलने लगती है। घड़ी विक्रेता सन्नी ने बताया कि यह घड़ी पेंडुलम तकनीक से चलती है और उतारकर रखने पर बंद हो जाती है। यहां एक इंच से लेकर चार फुट तक की घड़ियां उपलब्ध हैं। कछुए के डिजाइन में बनी वास्तु क्लॉक भी दर्शकों के मन को खूब लुभा रही है।

उत्तराखंड और दिल्ली दिवस में सांस्कृतिक पेशकश
व्यापार मेले में सोमवार को उत्तराखंड और दिल्ली दिवस मनाया गया। इस मौके पर उत्तराखंड और दिल्ली के कलाकारों ने सांस्कृतिक गतिविधियां पेश कर दर्शकों का मनोरंजन किया। कलाकारों ने देशभक्ति और स्थानीय लोकनृत्यों के जरिये दर्शकों का आकर्षित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed