{"_id":"5bf35928bdec22693d1224d5","slug":"154267477713-ashram-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा के मुख्यमंत्री के खिलाफ महिला संगठनों ने खोला मोर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा के मुख्यमंत्री के खिलाफ महिला संगठनों ने खोला मोर्चा
Updated Tue, 20 Nov 2018 06:15 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीएम मनोहर के खिलाफ महिला संगठनों का हल्ला बोल
- दिल्ली स्थित हरियाणा भवन पर किया प्रदर्शन, कहा, माफी मांगे
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल के बयान के खिलाफ महिला संगठनों ने अब मोर्चा खोल दिया है। दिल्ली स्थित हरियाणा भवन पर महिला संगठनों ने संयुक्त रूप से प्रदर्शन किया। संगठन के कार्यकर्ताओं ने हरियाणा के मुख्यमंत्री के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। महिला संगठनों ने हरियाणा के मुख्यमंत्री बयान को महिला विरोधी बताया और उनसे सार्वजनिक तौर पर माफी मांगने को कहा।
प्रदर्शन में शामिल अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति, भारत की जनवादी नौजवान सभा, ऑल इंडिया महिला सांस्कृतिक संगठन, स्टूडेंट फेडरेशन आफ इंडिया के कार्यकर्ताओं का कहना था कि मुख्यमंत्री मनोहर ने दुष्कर्म के मामलों पर महिला विरोधी टिप्पणी की है। इस तरह के बयान से महिलाओं के प्रति भाजपा सरकार की भ्रष्ट सोच उजागर होती है। इसके लिए उन्हें माफी मांगनी चाहिए। राज्य में दुष्कर्म की बढ़ती घटनाओं का दोष महिलाओं पर मढ़ना बेहद शर्मनाक है। यह बयान भाजपा को ही नहीं, बल्कि मुख्यमंत्री की कुर्सी को भी दागदार बनाता है। इस तरह की टिप्पणी से महिलाओं के प्रति अपराध करने वालों को हौसला बढ़ेगा और कानून की पकड़ भी कमजोर होगी। संगठनों ने यौन उत्पीड़न से संबंधित मामलों को जांच के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट बनाने की मांग की। प्रदर्शन में अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति से जुड़ी मैमूना मौल्हा, आशा शर्मा, भारत की जनवादी नौजवान सभा के कार्यकर्ता अमन सैनी, जयप्रकाश, ऑल इंडिया महिला सांस्कृतिक संगठन की कार्यकर्ता सुनिधि, गायत्री और स्टूडेंट फेडरेशन ऑफ इंडिया के दीपाली समेत कई कार्यकर्ता शामिल हुए।