{"_id":"5bf1b067bdec226d0679dc19","slug":"154256604117100-ashram-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेला-- 100 रुपए से कम में यहां मिलेगा महज पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेला-- 100 रुपए से कम में यहां मिलेगा महज पानी
Updated Mon, 19 Nov 2018 12:03 AM IST
विज्ञापन
अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेला--
सौ रुपये से कम में तो बस पानी
फूड स्टॉलों पर चार गुने दाम में बेचा जा रहा सामान, 20 वाली पानी की बोतल 30 की
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। व्यापार मेले का रुख कर रहे हैं तो प्रवेश से पहले जेबें गरम कर लें। वरना ऐसा भी हो सकता है कि कुछ खाने का मन बनाएं और चौगुने दाम की वजह से कुछ खरीद ही ना पाएं। आम तौर पर 20 रुपये में बिकने वाली पानी की बोतलें रविवार को 30 में बेची गईं। मेले में 30 रुपये में मिलने वाले एग रोल भी 120 रुपये में बेचे जा रहे थे।
सरोज ने बताया कि वह अपने परिवार के साथ मेला घूमने आई थीं। प्यास लगी तो एक फूड स्टॉल से पानी की बोतल खरीदी तो 30 रुपये वसूले गए। उन्होंने कहा कि यह 20 में मिलती है तो फूड स्टॉल कर्मियों ने कहा कि यहां तो इतने की ही है। उन्होंने कहा कि मेले में उन्हें खाने की थाली भी 200 रुपये में दी गई, जबकि क्वालिटी भी खराब थी। डीयू की छात्रा कंचन ने बताया कि मेले में एक प्लेट छोले-भटूरे भी 120 रुपये में मिल रहे हैं, जबकि इससे अच्छे छोले-भटूरे बाजार में 30-40 रुपये प्रति प्लेट हैं। उन्होंने कहा कि मेले में उनके पास महज 100 रुपये हों तो वह कुछ खा नहीं पाएंगी।
दिल्ली से आए सचिन ने कहा कि बाजार में आमतौर पर दो अंडों का एग रोल 30-40 रुपये में मिलता है, लेकिन यहां इसकी कीमत 120 रुपये है। चाऊमीन और नान भी 120 रुपये में है। खाने के दाम चार गुने होने के साथ ही क्वालिटी भी बेहद खराब है। मजबूरी में उन्हें खाना चार गुने दाम में खाना पड़ा।