{"_id":"5bf1afb9bdec22694623e4a0","slug":"154256586718-ashram-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीबी पंत अस्पताल से गायब हुआ मरीज, प्रबंधन अनजान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीबी पंत अस्पताल से गायब हुआ मरीज, प्रबंधन अनजान
Updated Mon, 19 Nov 2018 12:00 AM IST
विज्ञापन
जीबी पंत अस्पताल से मरीज गायब
नई दिल्ली। दिल्ली सरकार के जीबी पंत सुपर स्पेशलिटी अस्पताल के वार्ड नंबर दो से एक मरीज गायब हो गया। घटना को 15 दिन बीत गए हैं, लेकिन अस्पताल ने उसका पता लगाने का कोई प्रयास नहीं किया है। न्यू सीलमपुर निवासी अली के अनुसार, दिमागी परेशानी की वजह से 9 सितंबर को उसके 22 वर्षीय भतीजे पप्पू को वार्ड नंबर दो में भर्ती कराया गया था। 2 नवंबर की शाम करीब छह बजे वह बेड से गायब हो गया। उसकी मां उस समय अस्पताल में मौजूद थी। पप्पू टॉयलेट जाने के लिए गया था, लेकिन फिर लौटा नहीं। उसे खोजने के प्रयास भी नाकाम रहे। आरोप है कि अस्पताल ने उनकी मदद करने के बजाय परिजनों को ही दोषी ठहरा दिया। परिवार ने सूचना पुलिस को भी दी है। इस मामले में अस्पताल की चिकित्सा निदेशक डॉ. अर्चना ठाकुर और चिकित्सा अधीक्षक डॉ. रहेजा से प्रतिक्रिया लेने की कोशिश की गई, लेकिन संपर्क नहीं हो पाया।