{"_id":"5bf1afb6bdec2269704584b4","slug":"154256586412-ashram-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा चुनाव आयोग के साथ मिलकर चुनावी घोटाला कर रही है:राघव चड्ढा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा चुनाव आयोग के साथ मिलकर चुनावी घोटाला कर रही है:राघव चड्ढा
Updated Mon, 19 Nov 2018 12:00 AM IST
विज्ञापन
चुनाव आयोग के साथ मिलकर घोटाला कर रही भाजपा : आप
राघव चड्ढा ने मतदाता सूची से नाम काटे जाने की जांच प्रक्रिया में खामी का लगाया आरोप
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी ने मतदाता सूची से नाम काटे जाने पर भाजपा को आड़े हाथ लिया। पार्टी का कहना है कि भाजपा चुनाव आयोग के साथ मिलकर चुनावी घोटाला कर रही है। दिल्ली के करीब पंद्रह लाख मतदाताओं का नाम सूची से हटा दिया गया है, जबकि वे अपने पुराने पते पर ही रह रहे हैं।
आप नेता राघव चड्ढा ने कहा कि पिछले दिनों मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल मुख्य चुनाव आयुक्त से मिला था। इस बारे में शिकायत भी दर्ज कराई गई। मुख्य चुनाव आयुक्त ने आश्वासन दिया था कि अलग-अलग इलाके में वहां के पूरे मतदाताओं की सूची के अनुसार जांच करवाएंगे। चुनाव आयोग ने 11 अलग-अलग टीमों का गठन कर 16 नवंबर से 18 नवंबर तक जांच पूरा करने का आदेश दिया। इस सारी प्रक्रिया के बाद भी केवल जनता की आंख में धूल झोंका गया और पूरी निरीक्षण प्रक्रिया का मजाक बना दिया।
राघव चड्ढा ने बताया कि जांच प्रक्रिया में कई खामियां हैं। पहला तो यह कि चुनाव आयोग द्वारा मतदाता सूची से काटे गए लगभग पंद्रह लाख लोगों के नाम की पूरी और सही सूची नहीं दी जा रही है। इस प्रक्रिया में चुनावी कानूनों का बिल्कुल पालन नहीं किया गया। वहीं चुनाव आयोग अभी तक मतदाता सूची में काटे गए नाम की सही सूची उपलब्ध नहीं करवा रहा है। वेबसाइट पर भी जो सूची डाली गई है और चुनाव आयोग की टीम जो सूची लेकर निरीक्षण करने आई थी, वह दोनों ही सूचियां आपस में मेल नहीं खाती। मतदाता सूची से किसी भी मतदाता का नाम काटने से पहले एक प्रक्रिया का पालन करना पड़ता है। जिस भी व्यक्ति का नाम सूची से काटा जा रहा है, उसके पते पर एक नोटिस चिपकाया जाता है। आम आदमी पार्टी इसके खिलाफ मुहिम छेड़ेगी। अदालत का दरवाजा भी खटखटाएगी।