{"_id":"5bf1ad97bdec22696a3aec54","slug":"15425653212-ashram-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सतपाल महाराज के प्रयास अनुकरणीय: वीके सिंह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सतपाल महाराज के प्रयास अनुकरणीय: वीके सिंह
Updated Sun, 18 Nov 2018 11:51 PM IST
विज्ञापन
सतपाल महाराज के प्रयास अनुकरणीय: वीके सिंह
बाबरपुर विधानसभा में बस स्टैंड व मेट्रो स्टेशन के नाम बदलने की मांग
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दिल्ली में भी मुगल शासक बाबर के नाम पर मौजूद बाबरपुर विधानसभा क्षेत्र, बस स्टैंड, मेट्रो स्टेशन व कालोनी का नाम बदलने के लिए रविवार को लोगों ने प्रदर्शन किया। इस मौके पर लोगों ने बाबर का पुतला भी फूंका। इस प्रदर्शन का आयोजन यूनाइटेड हिंदू फ्रंट की ओर से किया गया था।
फ्रंट के नेता जय भगवान गोयल ने कहा कि बाबर समेत तमाम मुगल शासकों का इतिहास भारत वर्ष के लिए एक काला अध्याय है, जिसे देशवासी याद नहीं रखना चाहते। बाबर के नाम पर विधानसभा क्षेत्र, मेट्रो स्टेशन, बस स्टैंड व कालोनी का नाम रख कर हम अपने बच्चों व भावी पीढ़ियों को क्या सीख देना चाहते है कि इन्होंने हमें लूटा, हमारी मां-बहनों को बेइज्जत किया व हिंदुओं का जबरन धर्मांतरण कराया। उन्होंने सरकार से मांग की है कि तत्काल ऐसे जगहों के नाम बदला जाए।
------

नई दिल्ली। देश की सेवा के लिए सतपाल महाराज की ओर से किए जा रहे प्रयास हम सब के लिए अनुकरणीय है। इन प्रयासों से विश्व में सद्भावना, आपसी प्रेम तथा एकता को बल मिलता है। यह विचार रविवार को सतपाल महाराज की ओर से आयोजित सद्भावना सम्मेलन में रखे गए।
विज्ञापन
राजधानी के रामलीला मैदान में आयोजित सम्मलेन में पूर्व थल सेनाध्यक्ष वीके सिंह ने कहा कि विघटित समाज को एक करने लिए ऐसे कार्यक्रमों की जरूरत है। इस प्रयास से देश में प्रेम, शांति व भाईचारा मजबूत होगा।
इस मौके पर सतपाल महाराज ने कहा कि भारतीय संस्कृति सभी संस्कृतियों की जननी है। हमारी यह संस्कृति व आध्यात्मिक ज्ञान विदेशियों को आकर्षित करते हैं। महात्मा गांधी के मुताबिक जो दूसरों के दर्द को समझ कर मदद के लिए आगे आता है वही भगवान का सच्चा भक्त है। उत्तराखंड की पूर्व केबिनेट मंत्री अमृता रावत ने कहा कि आज जो बुराई नजर आ रही है उसका कारण मनुष्य का मन ही है। इसलिए सबसे पहले हमारा मन शुद्घ होना आवश्यक है।