{"_id":"5bf053ccbdec22694424152c","slug":"154247679920-ashram-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जाफराबाद में जैकेट बनाने की फैक्टरी में लगी आग, आठ झुलसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जाफराबाद में जैकेट बनाने की फैक्टरी में लगी आग, आठ झुलसे
Updated Sat, 17 Nov 2018 11:15 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जैकेट फैक्टरी में आग, 8 झुलसे
नई दिल्ली। जाफराबाद इलाके मे शनिवार सुबह जैकेट बनाने की फैक्टरी में आग लगने से 8 कारीगर झुलस गए। समय रहते सभी को निकाल लिया गया। जगप्रवेश चंद अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद सभी को छुट्टी मिल गई। पुलिस के मुताबिक, हादसा गली नंबर-17 में हुआ। यहां 65 गज के मकान नंबर-322 में जैकेट बनाने की फैक्टरी और गोदाम है। सुबह करीब 8:45 बजे पुलिस को फैक्टरी में आग लगने की सूचना मिली। पहली मंजिल पर मौजूद कारीगर नसीम, चांद, जाबिर, मुनाजिर, शमशद, आजाद, मुकर्रम और आजाद अंसारी को किसी तरह बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया। दमकल की चार गाड़ियों ने करीब 10 बजे आग पर काबू पा लिया। अभी आग के कारणों का पता नहीं चला है।