{"_id":"5bf053aabdec22696a3aeb56","slug":"154247676512-ashram-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकार जानबूझकर विवाद उत्पन्न करना चाह रही है विजेंद्र गुप्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकार जानबूझकर विवाद उत्पन्न करना चाह रही है विजेंद्र गुप्ता
Updated Sat, 17 Nov 2018 11:15 PM IST
विज्ञापन
संगीतकार टीएम कृष्णा मामला
केजरीवाल जानबूझकर खड़ा कर रहे विवाद : विजेंद्र
नई दिल्ली। संगीतकार टीएम कृष्णा की प्रस्तुतीकरण की मेजबानी करने पर विधानसभा नेता प्रतिपक्ष विजेंद्र गुप्ता ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कथित शहरी नक्सलवाद से जुड़े कर्नाटक के गायक व संगीतकार के शो की मेजबानी कर केजरीवाल जानबूझकर विवाद खड़ा कर रहे हैं। इस तरह के कार्यक्रमों को प्रायोजित कर सरकार समाज को बांटकर राष्ट्रविरोधी ताकतों का साथ दे रही है। गुप्ता ने कहा कि केजरीवाल सरकार विकास पर ध्यान न देकर विवादित मुद्दों पर राजनीतिक रोटियां सेक रही है। दिल्ली की जनता का विकास के मुद्दों से ध्यान भटकाने की कोशिश की जा रही है। वे केवल विकास के झूठे दावे करने में यकीन रखते हैं, जबकि धरातल पर स्थिति पहले से भी खराब होती है।