{"_id":"5bf052e1bdec2265a1062ac3","slug":"15424765634-ashram-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसओएल की यौन उत्पीडन समिति में छात्र भी होंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसओएल की यौन उत्पीडन समिति में छात्र भी होंगे
Updated Sat, 17 Nov 2018 11:11 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एसओएल की यौन उत्पीड़न समिति में छात्र भी होंगे शामिल
- छात्र भेज सकते हैं अपने नाम, तीन प्रतिनिधियों का होगा चयन
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ ओपन लर्निंग (एसओएल) की यौन उत्पीड़न समिति में अब छात्र भी भागीदारी करेंगे। प्रशासन ने समिति के लिए छात्रों से नाम भेजने को कहा है। इनमें से तीन छात्रों का चयन किया जाएगा। समिति का हिस्सा बनने के लिए प्रत्येक इच्छुक छात्र को नाम, पता, पाठ्यक्रम, वर्ष और रोल नंबर लिखकर भेजना होगा।
यूजीसी के निर्देशानुसार, एसओएल में यौन उत्पीड़न मामले के लिए एक समिति बनाई गई है। समिति यौन उत्पीड़न से संबंधित मामलों को देखेगी। प्रशासन का कहना है कि विद्यार्थी प्रतिनिधि के रूप में भागीदारी कर सकते हैं। ऐसे में प्रशासन ने सभी विद्यार्थियों से आंतरिक शिकायत समिति में विद्यार्थी प्रतिनिधि के रूप में नाम भेजने के लिए आग्रह किया है। चयनित छात्र आंतरिक शिकायत समिति(यौन उत्पीड़न समिति तथा जेंडर संचेतना समिति) में विद्यार्थियों के प्रतिनिधि होंगे। प्रशासन का कहना है कि इच्छुक विद्यार्थियों को अपना नामांकन 3 दिसंबर तक एसओएल कार्यालय भेजना होगा।