{"_id":"5bef150fbdec22722526e1c0","slug":"15423952022-ashram-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुरुद्वारा कमेटी में अदालत में सिरसा से बदसलूकी को दुर्भाग्यपूर्ण बताया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुरुद्वारा कमेटी में अदालत में सिरसा से बदसलूकी को दुर्भाग्यपूर्ण बताया
Updated Sat, 17 Nov 2018 12:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुरुद्वारा कमेटी ने सिरसा से बदसलूकी को दुर्भाग्यपूर्ण बताया
34 वर्ष बाद भी अल्पसंख्यक सिख समुदाय को इंसाफ के लिए रोका जा रहा है-जीके
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने महासचिव मनजिंदर सिंह सिरसा के साथ बृहस्पतिवार को पटियाला हाउस कोर्ट में हुई बदसलूकी को दुर्भाग्यपूर्ण तथा कौम के साथ अन्याय करार दिया है। कमेटी अध्यक्ष मनजीत सिंह जीके एवं सिरसा ने दोषियों को सजा के मामले में आप के विधायक देवेंद्र सहरावत के बयान पर भी सवाल उठाया। जीके ने कहा कि 34 वर्ष बाद भी अल्पसंख्यक सिख समुदाय को इंसाफ लेने से रोकने के मंसूबे बनाए जा रहे हैं। उन्होंने दो सिखों के कत्ल के दोषी अदालत द्वारा करार दिए गए नरेश सहरावत और यशपाल सिंह को गलत फंसाने के बारे सहरावत द्वारा दिए गए बयान पर केजरीवाल पर निशाना साधते हुए कहा कि सहरावत ने जाति कार्ड फेंक कर कातिलों को संरक्षण देने की कोशिश की है। इस मामले पर केजरीवाल का क्या स्टैंड है उसे स्पष्ट करना चाहिए। पटियाला हाउस कोर्ट में कांग्रेसी नेता सज्जन कुमार के खिलाफ बेधड़क गवाही देने वाली महिला बीबी चाम कौर की तारीफ करते हुए जीके ने कहा कि चाम कौर ने सज्जन की धमकियों तथा लालच को दरकिनार करते हुए उसके वकीलों की फौज द्वारा बातों में उलझाने की गई कोशिश को नाकाम कर दिया है।
न्याय व्यवस्था पर बढ़ेगा विश्वास : मनोज तिवारी
नई दिल्ली। दिल्ली भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी ने 1984 में हुए सिख नरसंहार से संबंधित एक मामले में न्यायालय के उस फैसले का स्वागत किया है, जिसमें दो अभियुक्तों को हत्या का दोषी करार दिया गया है। उन्होंने कहा कि न्यायालय के इस फैसले से करोड़ों सिखों का भारतीय न्याय व्यवस्था में विश्वास और बढ़ेगा। उन्होंने कहा आज न्याय व्यवस्था में सिखों के बढ़ते विश्वास का उदाहरण देखने को मिला जब पटियाला हाउस कोर्ट में एक गवाह चाम कौर ने एक ऐसे ही मामले में गवाही देते हुये स्पष्ट रूप से कांग्रेस के पूर्व सांसद सज्जन कुमार की अभियुक्त के रूप में पहचान की। तिवारी ने कहा कि आज जो गवाह सामने आ रहे हैं वह केवल नरेंद्र मोदी सरकार में भय मुक्त शासन का परिणाम है।