फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   खट्टर को करनाल में चुनौती देंगे केजरीवाल

खट्टर को करनाल में चुनौती देंगे केजरीवाल

Sat, 17 Nov 2018 12:35 AM IST
Updated Sat, 17 Nov 2018 12:35 AM IST
विज्ञापन
खट्टर को करनाल में चुनौती देंगे केजरीवाल
हरियाणा के लिए भी उपयोगी
विज्ञापन

खट्टर को करनाल में चुनौती देंगे केजरीवाल
मुख्यमंत्री का मनोहर लाल के इलाके की डिस्पेंसरी देखने का है कार्यक्रम, इसके बाद होगी जनसभा
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। हरियाणा के विधानसभा चुनाव में खम ठोंकने को तैयार आम आदमी पार्टी (आप) उसकी सियासत में लगातार हलचल पैदा करने की कोशिश कर रही है। दिल्ली के मोहल्ला क्लीनिक और शिक्षा व्यवस्था पर चिट्ठियों व रिकार्डेड संदेशों के जरिये हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर को घेर रहे अरविंद केजरीवाल शनिवार एक बार फिर हरियाणा के दौरे पर होंगे। इस बार वे खट्टर को उनके इलाके करनाल में चुनौती देते नजर आएंगे। इस दौरान वे प्रदेश की एक डिस्पेंसरी देखने जाएंगे। इसके बाद वे एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे।
पार्टी का मानना है कि शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली, पानी जैसे मसलों पर विपक्षियों को घेरना सियासी तौर पर ज्यादा फायदेमंद रहेगा। हरियाणा में सियासी पैठ बनाने की संजीदा कोशिश कर रही आप इसी रणनीति पर काम कर रही है। हरियाणा के मुख्यमंत्री खट्टर के दिल्ली के मोहल्ला क्लीनिक देखने से जुड़े बयान ने इस रणनीति को हवा दे दी है। इसके बाद केजरीवाल लगातार खट्टर को दिल्ली आकर यहां के स्कूलों और अस्पतालों का दौरा करने का न्यौता दे रहे हैं। बीते दिनों उन्होंने इससे जुड़ा एक रिकार्डेड संदेश भी जारी किया था। हालांकि खट्टर ने इस पर कोई जवाब नहीं दिया है। इसके बाद केजरीवाल खुद ही खट्टर के विधानसभा क्षेत्र करनाल के असंध इलाके की डिस्पेंसरी देखने जा रहे हैं। वे करीब 12:30 बजे असंध पहुंचेंगे। इस दौरान वे हरियाणा की डिस्पेंसरी की तुलना दिल्ली के मोहल्ला क्लीनिक से करेंगे। इसके बाद करीब दो बजे एक जनसभा में अपने अनुभव भी शेयर करेंगे। इस तरह की तथ्य आधारित तुलना को पार्टी बेहद प्रभावकारी सियासी रणनीति मान रही है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि इससे पहले बीते महीने केजरीवाल ने हरियाणा के एक प्राइमरी स्कूल का दौरा किया था। इसके बाद खट्टर ने दिल्ली के मोहल्ला क्लीनिक देखने की चुनौती दी थी। हालांकि, इस बयान पर केजरीवाल ने खट्टर को बुलावा भेजा था, लेकिन हरियाणा से कोई जवाब नहीं आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed