{"_id":"5bef14e9bdec22693257c5dc","slug":"1542395164870-ashram-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"देश के 70 शहरों में एकसाथ गरीबों के साथ मनाई दिवाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देश के 70 शहरों में एकसाथ गरीबों के साथ मनाई दिवाली
Updated Sat, 17 Nov 2018 12:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो सहित
देश के 70 शहरों में एकसाथ
गरीबों संग मनाई दिवाली
- हरेक वॉलंटियर ने पांच-पांच गरीबों को कराया भोजन
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। कहते हैं बुलंद हौसलों के साथ युवाओं में कुछ कर गुजरने की चाह बड़ा बदलाव ला सकती है। इन्हीं शब्दों को हकीकत बनाने के लिए देशभर के युवा विद्यार्थियों के समूह ‘लीडर्स फॉर टुमारो फाउंडेशन’ ने इस दिवाली ऐसी पहल की, जिसके जरिये देश के गरीबों को दीपों के इस त्योहार की रात भूखा न सोना पड़ा। इस पहल को नाम दिया सर्विंग हेप्पीनेस। फाउंडेशन ने देश के 70 शहरों में एक साथ 6 से 8 नवंबर के बीच गरीबों को भोजन कराया। 25 हजार से ज्यादा वॉलंटियर वाले इस समूह ने दिल्ली से लेकर कश्मीर तक इस पहल पर काम किया। प्रत्येक वॉलंटियर ने पांच-पांच गरीबों के पास जाकर उन्हें भोजन कराया। इसके बाद वॉलंटियर्स ने अन्य लोगों को पांच-पांच गरीबों को भोजन कराने की शपथ भी दिलाई।
ग्रेटर नोएडा निवासी वॉलंटियर बीटेक छात्र अभय कुमार शुक्ला ने बताया कि समूह से दिल्ली और इंद्रप्रस्थ विवि के विद्यार्थियों के अलावा देश के कई बड़े विवि एवं कॉलेज के छात्र जुड़े हैं। इससे पहले केरल के बाढ़ पीड़ित स्कूली बच्चों के लिए फाउंडेशन ने दिल्ली मेट्रो की मदद से स्टेशनरी एकत्र की। इसे बाद में केरल के सरकारी स्कूलों में जाकर वितरित किया गया। उन्होंने बताया कि पिछले माह वॉलंटियर्स ने एक-एक पौधे को गोद लेकर एक वर्ष तक उसकी देखरेख करने का जिम्मा भी उठाया।