{"_id":"5bef1404bdec22699f1276c7","slug":"15423949354-ashram-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पैर की हड्डी का हुआ ऑपरेशन, मरीज की मौत के बाद हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पैर की हड्डी का हुआ ऑपरेशन, मरीज की मौत के बाद हंगामा
Updated Sat, 17 Nov 2018 12:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मरीज की मौत, अस्पताल पर लापरवाही का आरोप
सड़क दुर्घटना में घायल हुआ था आप नेता संजय चौधरी का भाई
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। सड़क दुर्घटना में घायल मरीज के पैर की हड्डी का ऑपरेशन करने के दौरान मौत होने पर काफी हंगामा हुआ। शुक्रवार को साकेत स्थित मैक्स अस्पताल पर मृतक के परिजनों ने लापरवाही के आरोप लगाए। मृतक 32 वर्षीय रंजीत था। परिजनों ने इसकी शिकायत दिल्ली मेडिकल काउंसिल (डीएमसी) और स्वास्थ्य मंत्री से की है, जिसके बाद डॉक्टरों के पैनल ने एम्स में शव का पोस्टमार्टम किया। मृतक के भाई आम आदमी पार्टी के नेता संजय चौधरी हैं। वहीं अस्पताल प्रबंधन ने किसी भी तरह की लापरवाही से इंकार किया है।
खानपुर निवासी आप नेता संजय चौधरी ने शिकायत दी कि 10 नवंबर की शाम हौजरानी के पास उनके छोटे भाई रंजीत के मोटरसाइकल चलाते वक्त सड़क दुर्घटना हुई थी। पैर में चोट होने के कारण तत्काल मैक्स अस्पताल भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने 12 नवंबर को बाएं पैर की हड्डी टूटने का ऑपरेशन किया था।
आरोप है कि ऑपरेशन के बाद जब मरीज चलने लगा, तो उसे बेचैनी और सिरदर्द की शिकायत हुई। मरीज को आईसीयू में भर्ती करना पड़ा। स्थिति लगातार बढ़ती गई और मौत हो गई। गुस्साए परिजनों ने लापरवाही के आरोप लगाए।