फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   दिल्ली सरकार के पर्यावरण मंत्री ने की ग्रैप की समीक्षा

दिल्ली सरकार के पर्यावरण मंत्री ने की ग्रैप की समीक्षा

Tue, 13 Nov 2018 05:49 AM IST
Updated Tue, 13 Nov 2018 05:49 AM IST
विज्ञापन
दिल्ली सरकार के पर्यावरण मंत्री ने की ग्रैप की समीक्षा
दिल्ली सरकार के पर्यावरण मंत्री ने की ग्रैप की समीक्षा
विज्ञापन

नई दिल्ली। दिल्ली सरकार के पर्यावरण मंत्री इमरान हुसैन ने ग्रेड्ड रिस्पांस एक्शन प्लान (ग्रैप) के क्रियान्वयन की समीक्षा की। बैठक में मुख्य सचिव समेत दिल्ली सरकार, एमसीडी, डीडीए और एनडीएमसी के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे। इस मौके पर डीपीसीसी के सदस्य सचिव ने बताया कि ग्रैप के तहत कार्रवाई अलग-अलग एजेंसियां कर रही हैं। मंत्री ने इस दौरान स्थानीय प्रदूषण को नियंत्रित करने की जरूरत बतायी। उन्होंने एमसीडी को निर्देश दिया कि धूल के महीन कणों को कम करने के लिए सड़कों की सफाई की जाए। वहीं, निर्माण गतिविधियों व पत्ती व मलबा जलाने पर सख्ती से रोक लगे। दूसरी तरफ पड़ोसी राज्यों में पराली जलाने से पैदा होने वाले प्रदूषण पर मुख्य सचिव और पर्यावरण सचिव को निर्देश दिया कि वह इस मसले को केंद्र सरकार, पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और राजस्थान सरकार के सामने उठाई जाए। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed