फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेला-- चोर-चोरनियों के लिए आसान नहीं होगा वारदात को अंजाम देना

अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेला-- चोर-चोरनियों के लिए आसान नहीं होगा वारदात को अंजाम देना

Mon, 12 Nov 2018 05:17 AM IST
Updated Mon, 12 Nov 2018 05:17 AM IST
विज्ञापन
अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेला-- चोर-चोरनियों के लिए आसान नहीं होगा वारदात को अंजाम देना
अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेला
विज्ञापन


मेले में तीसरी नजर से संदिग्धों की निगरानी करेगी पुलिस

- आईटीपीओ ने तैयार किया दर्शक सुरक्षा घेरा
- सादे भेष में तैनात रहेंगे स्पेशल कमांडो

अरुण कुमार
नई दिल्ली। 38वें अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में चोरी की वारदातों को अंजाम देना इस बार चोरों के लिए आसान नहीं होगा। दर्शकों की सुरक्षा के मद्देनजर सीसीटीवी से चप्पे-चप्पे की निगरानी की जाएगी। साथ ही स्पेशल कमांडो सादी वर्दी में संदिग्धों पर नजर रखेंगे।
आईटीपी डीआईजी (सुरक्षा) अजय वशिष्ठ ने बताया कि इस बार प्रगति मैदान में मेला परिसर पुनर्विकास कार्यों के चलते काफी छोटा होगा। चोरी की वारदात को रोकने के लिए सभी हॉल में करीब 200 सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। इसके लिए हर हॉल में सीसीटीवी मॉनिटरिंग सेंटर भी होंगे।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि मेले में महिलाओं की सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए जाएंगे। मेले में चोरनियों को दबोचने के लिए महिला कमांडो और स्पेशल टॉस्क फोर्स की टीम सादी वर्दी में तैनात रहेंगी। अगर किसी दर्शक का सामान चोरी होता है तो सीसीटीवी मॉनिटरिंग रूम में रिकॉर्डिंग के जरिए चोरों को पहचाना जा सकेगा। इसके बाद अपराध का संदेश प्रगति मैदान में तैनात सुरक्षा कर्मियों तक पहुंचाया जाएगा। इस बार मेले में गेट नंबर 1, 8 और 10 से प्रवेश और निकास की व्यवस्था रहेगी। मेला हॉल नंबर 7, 9, 10, 11, 12 और 12ए में आयोजित होगा। प्रगति मैदान में दिल्ली पुलिस, सिविल डिफेंस कर्मी और सीआईएसएफ समेत अन्य सुरक्षा बल तैनात रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
भैरो मंदिर पर होगी पार्किंग
मेले में निजी वाहनों से आने वाले दर्शकों के वाहनों के लिए भैरो रोड स्थित भैरो मंदिर के पास पार्किंग की व्यवस्था होगी। इस वजह से दर्शकों को थोड़ी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

----
प्रगति मैदान पर नहीं मिलेंगे टिकट
व्यापार मेले में आने वाले दर्शकों को प्रगति मैदान पर टिकट नहीं मिलेंगे। लोगों की भीड़ के मद्देनजर आईटीपीओ ने यह निर्णय लिया है। दर्शक मेट्रो स्टेशनों से टिकट खरीद सकते हैं। प्रगति मैदान मेट्रो स्टेशन पर भी मेले के टिकट उपलब्ध नहीं होंगे। दिल्ली के 66 मेट्रो स्टेशनों पर व्यापार मेले के टिकट खरीदे जा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed