{"_id":"5be8bf69bdec226930330da0","slug":"15419799625-ashram-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली की सड़कों और कालोनियों के नाम बदलने की उपराज्यपाल से मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली की सड़कों और कालोनियों के नाम बदलने की उपराज्यपाल से मांग
Updated Mon, 12 Nov 2018 05:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सड़कों और कालोनियों के नाम बदलने की मांग
नई दिल्ली। यूनाइटेड हिंदू फ्रंट ने राजधानी में मुगल व अन्य वंश के शासकों के नाम पर बसी कालोनियों व सड़कों का नाम बदलकर वीर शासकों, स्वतंत्रता सेनानियों के नाम पर किए जाने मांग दिल्ली के उपराज्यपाल से की है।
फ्रंट के अंतररराष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष जय भगवान गोयल ने कहा कि राजधानी में अब भी कई कालोनियां व सड़कें ऐसी हैं जो हमें गुलामी की याद दिलाती हैं। स्कूलों के पाठ्यक्रमों में भी मुगल शासकों की कहानियां पढ़ाई जा रही है जिनका कोई औचित्य नहीं है। राजधानी में बहादुर शाह जफर मार्ग, शहाजहां रोड, तुगलकाबाद, बाबरपुर विधानसभा और मुगल गार्डन सहित दर्जनों नाम गुलामी की याद दिलाते हैं। इनके नाम छत्रपति शिवाजी महाराज, संभाजी राजे, गुरु तेग बहादुर, महाराणा प्रताप, रानी लक्ष्मीबाई, राजगुरू के नाम कर दी जानी चाहिए।