फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   बदमाशों का आतंक, पांच से मोबाइल, नगदी, चेन लूट

बदमाशों का आतंक, पांच से मोबाइल, नगदी, चेन लूट

Mon, 12 Nov 2018 05:14 AM IST
Updated Mon, 12 Nov 2018 05:14 AM IST
विज्ञापन
बदमाशों का आतंक, पांच से मोबाइल, नगदी, चेन लूट
दो घंटे में लूट की तीन वारदात
विज्ञापन

शनिवार की रात बदमाशों ने पांच जगह की लूट, पुलिस सुराग लगाने में नाकाम
अमर उजाला ब्यूरो
ग्रेटर नोएडा। शनिवार को बदमाशों ने अलग-अलग लूट की पांच वारदात को अंजाम दिया। इनमें से तीन वारदात दो घंटे के अंदर हुईं। बदमाश पीड़ितों से मोबाइल और नकदी लूट ले गए। वहीं दनकौर में बदमाशों ने एक महिला से चेन लूटी। पुलिस ने सभी मामलों में रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
शनिवार दोपहर बाइक सवार बदमाशों ने अल्फा वन कॉमर्शियल बेल्ट में सेक्टर डेल्टा वन के ब्रजेश राघव से मोबाइल लूट लिया। ब्रजेश ऑटो में सवार थे। उन्होंने सूचना दी, लेकिन पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। रविवार को पीड़ित ने उच्च अधिकारियों से शिकायत की। इसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज किया। रात आठ बजे गामा दो सेक्टर के पास बाइक सवार बदमाशों ने एटीएस सोसायटी के सुपरवाइजर बिजेद्र से मोबाइल लूट लिया। बदमाशों ने पहले बिजेंद्र की बाइक में टक्कर मारी थी। टक्कर लगने से वह गिर गया। इसके बाद बदमाशों ने पिस्टल की बट से हमला किया। बिजेंद्र के चहेरे पर चोट आई है। मारपीट के बाद बदमाश मोबाइल लेकर फरार हो गए। पीड़ित ने बताया कि बदमाश उससे नकदी मांग रहे थे।
विज्ञापन

दूसरी ओर, नॉलेज पार्क कोतवाली क्षेत्र में नॉलेज पार्क के एक कॉलेज का छात्र पीयूष दीक्षित तुगलपुर से खरीदारी कर रात साढ़े आठ बजे लौट रहा था। बाइक सवार बदमाशों ने उसकी कनपटी पर पिस्टल लगा दी और मोबाइल लूटकर फरार हो गए। इस बीच, नॉलेज पार्क थाना क्षेत्र में अंसल कट के पास कार सवार बदमाशों ने सरफराज को लिफ्ट दी। एलजी गोल चक्कर के पास जाकर कार में बैठे बदमाशों ने गन प्वाइंट पर लेकर 2500 रुपये व मोबाइल लूट लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, दनकौर क्षेत्र के असतौली गांव निवासी इंद्रेश देवी की शादी दिल्ली में हुई है। शनिवार दोपहर वह दिल्ली से भतीजे के साथ बाइक पर असतौली आ रही थी। बाइक गांव गढ़ी आजमपुर के पास पहुंची तो बाइक सवार बदमाशों ने रोक लिया और महिला से सोने की चेन लूटकर फरार हो गए। पीड़िता ने दनकौर कोतवाली में शिकायत दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed