{"_id":"5be8be90bdec22694d43271f","slug":"15419797453-grnoida-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फ्लैट में आग की घटना में बिल्डर पर मामला दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फ्लैट में आग की घटना में बिल्डर पर मामला दर्ज
Updated Mon, 12 Nov 2018 05:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फ्लैट में आग के मामले में बिल्डर पर मामला दर्ज
- सेक्टर ओमीक्रान वन स्थित जार सोसायटी फ्लैट मालिक ने दर्ज कराई रिपोर्ट
- शुक्रवार रात फ्लैट में लग गई थी आग, बिल्डर पर लापरवाही का आरोप
अमर उजाला ब्यूरो
ग्रेटर नोएडा। दादरी कोतवाली पुलिस ने सेक्टर ओमीक्रॉन वन स्थित जार सोसायटी के एक फ्लैट में आग लगने के मामले में सुरपटेक बिल्डर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। फ्लैट मालिक ने बिल्डर की लापरवाही से फ्लैट में आग लगने का आरोप लगाया है। उसके मुताबिक सोसायटी में लगा फायर सिस्टम ने काम नहीं कर रहा। शिकायत पर दादरी कोतवाली पुलिस ने देर रात सुपरटेक प्रबंधन के एके आरोड़ और नीतिश अरोड़ा के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली। दोनों के खिलाफ आईपीसी की धारा 285 और 427 के तहत मामला दर्ज किया गया है।
शुक्रवार की रात सोसायटी के निकोलस टावर की 7वीं मंजिल पर विनोद यादव के फ्लैट पर में आग लग गई थी। विनोद नॉलेज पार्क के एक कॉलेज में प्रोफेसर हैं। आग लगने से 50 हजार रुपये नकद और कुछ जरूरी कागजात भी जल गए। उसका आरोप है कि आग लगने की सूचना मेंटेनेंस विभाग को दी, लेकिन सोसायटी फायर सिस्टम ने काम नहीं किया। आसपास के लोगों की मदद से स्वयं आग पर काबू पाया।
आरोप है कि नाराज लोगों ने बिल्डर के खिलाफ जमकर नारेबाजी की तो बिल्डर ने सोसायटी की बिजली आपूर्ति बंद करा दी। बिजली कटने से कई लोग 30 मिनट तक लिफ्ट में फंसे रहे। देर रात दादरी कोतवाली पहुंचकर बिल्डर के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की।
विज्ञापन
निरीक्षण में फायर सिस्टम में मिलीं खामियां
अपार्टमेंट ऑनर एसोसिएशन (एओए) की शिकायत पर रविवार को दमकल विभाग ने सोसायटी का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कई खामियां मिलीं। विभाग ने बिल्डर को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। बेसमेंट में लगे स्प्रिंकलर कार्यरत नहीं पाए गए। इसके लावा सभी फ्लोर पर फर्स्ट ऐड हौजरील मौजूद थी। मगर वह भी काम नहीं कर रहा था। सभी फ्लोर पर अग्निशामक डीसीपी, सीओटू, वाटर सीओटू, एएफएफएफ लगे हैं। लेकिन वह भी कार्य नहीं कर रहे है। सार्वजनिक सूचना की व्यवस्था कुछ ही टावरों में है। बाकी में उपलब्ध कराने की जरूरत है। इनके अलावा कई अन्य खामियां मिली है।