फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   सेंट्रल पार्क में छाया जश्र-ए-विरासत उर्दू का जादू, चिश्ती बंधुओं और मुन्नवर मासूम ने बांधा समां

सेंट्रल पार्क में छाया जश्र-ए-विरासत उर्दू का जादू, चिश्ती बंधुओं और मुन्नवर मासूम ने बांधा समां

Mon, 12 Nov 2018 05:12 AM IST
Updated Mon, 12 Nov 2018 05:12 AM IST
विज्ञापन
सेंट्रल पार्क में छाया जश्र-ए-विरासत उर्दू का जादू, चिश्ती बंधुओं और मुन्नवर मासूम ने बांधा समां
जश्र-ए-विरासत उर्दू में चिश्ती बंधुओं और मुन्नवर ने बांधा समां
विज्ञापन


- कार्यक्रम में दिनभर दिल्ली वालों ने उठाया उर्दू के दिलकश अंदाज का लुत्फ

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। कनाट प्लेस स्थित सेंट्रल पार्क में दिल्ली उर्दू अकादमी के सहयोग से आयोजित जश्र-ए-विरासत उर्दू के दूसरे दिन दिल्ली के निजामी चिश्ती बंधुओं ने महफिल-ए-कव्वाली में अपनी फनकार से दर्शकों का मन मोह लिया। वहीं, मुंबई के मुन्नवर मासूम की कव्वाली ने कार्यक्रम में समां बांध दिया। उर्दू चाहने वाले दिल्ली वासियों ने दिनभर इस इस उत्सव का लुत्फ उठाया।
सेंट्रल पार्क में रविवार सुबह 10 उर्दू के इंटर के छात्रों ने उमंग पेंटिंग कॉम्पिटिशन से कार्यक्रम की शुरूआत की। इसके बाद टैलेंट ग्रुप ने किस्सा गोई पेश किया।
विज्ञापन

दोपहर में दिल्ली के निजामी चिश्ती बंधुओं ने महफिल-ए-कव्वाली से समां बांध दिया। वहीं, उर्दू के इस उत्सव में शाहब खान ने शाम-ए-गजल ने उम्दा गजलों को पेश किया। शायरी के शौकीन दिल्ली वालों ने इस प्रस्तुति का आनंद उठाया। दिल्ली वासी इमरान सैनी ने बताया कि उन्हें यह कार्यक्रम बेहद पसंद आ रहा है। भागदौड़ की इस जिंदगी में उर्दू भाषा का प्रयोग खत्म होता जा रहा है। इसलिए ऐसे कार्यक्रमों से उर्दू की मिठास बरकरार रखने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद दिल्ली की विंग कल्चर सोसाइटी ने दास्तान गोई में टोनी की दास्तान सुनाई। वहीं, सूफी सिंगर काबुकी खन्ना ने इंडियर ओपेरा फ्यूजन से दर्शकों को उर्दू भाषा की नई पेशकश से रूबरू करवाया। मुंबई की इंदिरा नायक ने सूफी महफिल जमाकर उत्सव में चार चांद लगा दिए। रविवार की आखिरी पेशकश में मुंबई के मुन्नवर मासूम की महफिल-ए-कव्वाली ने शायरी और गायकी के शौकीनों के दिलों को खुश कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed