{"_id":"5be771c9bdec2269845aa4ab","slug":"15418945551820-grnoida-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कचैड़ा में जमीन कब्जाने पर 20 के खिलाफ एफआईआर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कचैड़ा में जमीन कब्जाने पर 20 के खिलाफ एफआईआर
Updated Sun, 11 Nov 2018 05:37 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कचैड़ा में जमीन कब्जाने की कोशिश, 20 पर केस
दादरी विधायक से मिले किसान, एक हफ्ते का समय मांगा
दादरी। कचैड़ा आंदोलन में जेल गए किसानों ने शुक्रवार देर शाम जमीन कब्जाने की कोशिश की। मामले में पुलिस ने 5 नामजद और 15 अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया है। अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।
दरअसल, बिल्डर ने किसानों से कचैड़ा की जमीन ले रखी है। 15 दिन पहले उस पर पजेशन लेने की कोशिश की तो किसानों ने विरोध कर दिया। इस वजह से 86 किसानों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल में बंद कर दिया। दिवाली की रात उन्हें रिहा किया गया। जेल से आने के बाद किसानों ने गांव में पंचायत कर जमीन पर कब्जा लेने का निर्णय लिया। बिल्डर ने बेसमेंट की खुदाई की थी, जिसे भर दिया। वहीं कचैड़ा के किसानों का प्रतिनिधिमंडल शनिवार को विधायक तेजपाल नागर से गुर्जर कॉलोनी स्थित आवास पर मिला। नागर ने वर्ष 2011 के हुए समझौते को मंजूर कराने के लिए किसानों से एक सप्ताह का समय मांगा है। इस पर किसान राजी हो गए हैं। ब्यूरो