{"_id":"5be76d29bdec2269bd06ae95","slug":"154189337010926-ashram-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो दिनों में दिल्ली की सीमाओं से लौटाए गए 926 व्यवसायिक वाहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो दिनों में दिल्ली की सीमाओं से लौटाए गए 926 व्यवसायिक वाहन
Updated Sun, 11 Nov 2018 05:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
481 वाहनों को दिल्ली की सीमाओं से वापस लौटाया
आवश्यक वस्तुओं से भरे एक हजार से ज्यादा वाहनों को दिया गया प्रवेश
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली । राजधानी में प्रदूषण पर नियंत्रण को लेकर व्यवसायिक वाहनों का प्रवेश वर्जित है। इसके चलते शुक्रवार रात में 481 व्यवसायिक वाहनों को बॉर्डरों से वापस लौटाया गया। जबकि आवश्यक वस्तुओं से भरे एक हजार से ज्यादा वाहनों को दिल्ली में प्रवेश दिया गया। इस बीच बॉर्डर वाले इलाकों में जाम के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के संयुक्त आयुक्त आलोक कुमार के बताया कि दिल्ली के सभी बॉर्डर पर शुक्रवार रात 11 बजे से शनिवार सुबह 6 बजे तक 1559 वाहनों की जांच की गई। इस बीच व्यवसायिक उत्पादों से भरे 481 हल्के और भारी वाहनों को बॉर्डरों से वापस लौटाया गया, जबकि दिल्ली के लिए आवश्यक वस्तुओं सब्जी, फल, अनाज, दूध और अंडे इत्यादि से भरे 1078 व्यवसायिक वाहनों को दिल्ली में प्रवेश दिया गया। वहीं बहस्पतिवार रात में 445 व्यवसायिक वाहनों को दिल्ली में प्रवेश से रोका गया था। उन्होंने दिल्ली के लोगों से अपील की है कि रात में व्यवसायिक वाहनों पर होने वाली कार्रवाई के कारण परेशान होने से बचने के लिए लोग इस समय दिल्ली की सीमाओं का रुख न करें। उन्होंने बताया कि दिल्ली से सटे हुए राज्यों में दिल्ली में व्यवसायिक वाहनों का प्रवेश वर्जित होने की जानकारी न होने के चलते वाहन दिल्ली की सीमाओं तक पहुंच रहे हैं। वाहन चालकों को दिल्ली से पहले ही संबंधित विभाग जानकारी दे दें तो दिल्ली के बॉर्डरों पर व्यवसायिक वाहनों का जमावड़ा न हो।