फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   छट पूजा के लिए यमुना में साफ पानी के मुद्दे पर कांग्रेस ने आप-भाजपा को घेरा

छट पूजा के लिए यमुना में साफ पानी के मुद्दे पर कांग्रेस ने आप-भाजपा को घेरा

Sun, 11 Nov 2018 05:13 AM IST
Updated Sun, 11 Nov 2018 05:13 AM IST
विज्ञापन
छट पूजा के लिए यमुना में साफ पानी के मुद्दे पर कांग्रेस ने आप-भाजपा को घेरा
अब छठ के लिए यमुना की प्रदूषित पानी पर सियासत
विज्ञापन


- कांग्रेस ने आप-भाजपा पर साधा निशाना
- आप पर छठ को गंभीरता से नहीं लेेने का आरोप
- हरियाणा में भाजपा सरकार फिर भी नही मिला साफ पानी

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय माकन ने दिल्ली सरकार और भाजपा शासित दिल्ली नगर निगम पर छठ पूजा की तैयारियों को लेकर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है। उनका आरोप है कि कांग्रेस के कार्यकाल में चार माह पहले से तैयारियां शुरू कर दी जाती थी लेकिन दिल्ली सरकार ने दो दिन पहले घाटों का जायजा लेना शुरू किया है। वहीं, आप और भाजपा की अनदेखी से यमुना में प्रदूषित पानी भरा है। यह पूर्वांचलियाें की धार्मिक भावनाओं के साथ खिलवाड़ है। इतना ही नहीं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भी हरियाणा से पानी दिलवाने में नाकाम हैं।
संवाददाता सम्मेलन में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अजय माकन, पूर्व सांसद महाबल मिश्रा ने कहा कि आप सरकार तथा भाजपा शासित निगम की ओर से छठ पूजा की तैयारियां अभी शुरू भी नही की गई है जबकि दो दिन बाद छठ का त्यौहार शुरू हो जाएगा। माकन ने आश्चर्य जताया कि दिल्ली सरकार, निगम तथा डीडीए किस तरह 1000 घाटों पर 2 दिनों में तैयारी पूरी करा देंगे। इस अवसर पर वरिष्ठ नेता चतर सिंह, पूर्वाचंल प्रकोष्ठ के चेयरमेन शिवजी सिंह, विनय मिश्रा भी मौजूद थे।
विज्ञापन


बिना फोटो लगवाए फंड नहीं देने का आरोप
अजय माकन का आरोप है कि छठ कमेटियां को यह कहा जा रहा है कि जब तक वे दिल्ली सरकार के मंत्रियों व विधायकों की फोटो अपने घाट पर नही लगाएंगे उन्हें फंड मुहैया नही कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

माकन ने भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि वे खुद पूर्वांचली हैं लेकिन छठ के मौके पर भाजपा शासित हरियाणा सरकार से समय पर यमुना में पानी नहंी मंगा सके हैं।
माकन ने कहा कि पूर्वांचल के लोगों के लिए छठ पूजा एक विश्वास का त्योहार है इसलिए इस मुद्दे पर कोई राजनीति नही होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed