{"_id":"5be76d11bdec2269b262f209","slug":"15418933461-ashram-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छुट्टी वाले दिन छठ पर्व में शरीक होने के लिए स्टेशनों पर उमड़ी भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छुट्टी वाले दिन छठ पर्व में शरीक होने के लिए स्टेशनों पर उमड़ी भीड़
Updated Sun, 11 Nov 2018 05:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अब छठ की भीड़ से रेलवे प्रबंधन हो रहा हलाकान
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दिवाली की छुट्टियों के बाद माह के दूसरे शनिवार होने के कारण छुट्टी रहने से छठ के त्योहार पर घर लौटने वालों की भीड़ स्टेशनों पर उमड़ी। यात्रियों की भीड़ से स्टेशनों पर मेले जैसा माहौल देखने को मिल रहा है। नई दिल्ली, पुरानी दिल्ली और आनंद विहार स्टेशन सबसे अधिक यात्रियों की भीड़ है।
सबसे ज्यादा बुरा हाल पूर्वांचल की तरफ जाने वाली पटना राजधानी, वैशाली, संपूर्ण क्रांति, सप्तक्रांति, सत्याग्रह, गोरखधाम, संपर्क क्रांति, पूर्वा, लखनऊ स्पेशल सहित अन्य ट्रेनों में रहा। अनारक्षित कोच में बैठने के लिए तो घंटों लाइन लग ही रही है। आरक्षित कोच में भी चढ़ना भी मुश्किल हो रहा है। रिजर्वेशन के बावजूद यात्रियों को महज बैठने भर की जगह मिल रही है। ऐसे में रेलवे की ओर से यात्रियों के लिए स्पेशल ट्रेनें चलाई गई है। यात्रियों की भीड़ को देखते हुए अतिरिक्त टिकट काउंटर बनाए गए है फिर भी टिकट खरीद पाना मुश्किल हो रहा है। नई दिल्ली स्टेशन पर टिकट काउंटरों की संख्या तो 50 से अधिक है, बावजूद अनारक्षित टिकट खरीदने में जद्दोजहद करनी पड़ रही है। आनंद विहार पर स्टेशन पर 16 से अधिक टिकट काउंटर खोले गए हैं। यात्रियों की सुरक्षा के चाक चौबंद व्यवस्था किए गए है।