{"_id":"5be76c23bdec22695d3609a2","slug":"15418931093-ashram-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूजीसी की फेलोशिप में आरक्षण दिया जाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूजीसी की फेलोशिप में आरक्षण दिया जाए
Updated Sun, 11 Nov 2018 05:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूजीसी की फेलोशिप में मांगा आरक्षण
- शोध को बढ़ावा देने के लिए सीटें बढ़ाई जाएं
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। यूजीसी की ओर से दी जाने वाली सभी तरह की फेलोशिप में आरक्षण और शोध को बढ़ावा देने के उद्देश्य से सीटें बढ़ाने की मांग उठने लगी है। ऑल इंडिया यूनिवर्सिटीज एंड कॉलेजिज एससी एसटी ओबीसी टीचर्स एसोसिएशन के चेयरमैन प्रो हंसराज सुमन ने बताया कि लंबे समय से विश्वविद्यालयों व कॉलेजों में शिक्षकों की स्थायी नियुक्ति न होने के कारण ऐसे उम्मीदवार जिन्हें पीएचडी करने के बाद सहायक प्रोफेसर की नौकरी नहीं मिल पाती है। ऐसी स्थिति में एससी/एसटी और ओबीसी कोटे के उम्मीदवार पोस्ट डॉक्टरल करना चाहते हैं।
यूजीसी की एक फेलोशिप एससी/एसटी के उम्मीदवारों के लिए है लेकिन अन्य फेलोशिप में वह आवेदन करना चाहें तो किस आधार पर करें। यदि एससी/एसटी के आरक्षित उम्मीदवारों के लिए फेलोशिप सूची जारी कर दें तो इससे यह सुविधा होगी कि कितनी सीटें आरक्षित वर्गों के लिए उपलब्ध हैं। उनका कहना है कि उम्मीदवारों को जब यह नहीं पता चलता कि इन फेलोशिप में सामान्य, एससी, एसटी, ओबीसी व विकलांग उम्मीदवारों के लिए कितनी सीटें हैं तो यह सारी फेलोशिप सामान्य वर्गों के उम्मीदवारों को मिल जाती हैं और आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवार इससे वंचित रह जाते हैं। उन्होंने यूजीसी चेयरमैन प्रो डीपी सिंह से मांग की है कि यूजीसी द्वारा दी जाने वाली सभी तरह की फेलोशिप में आरक्षण दिया जाए और शोध को बढ़ावा देने के उद्देश्य से सीटें बढ़ाईं जाएं।