फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   वन्यजीव विभाग में पर्याप्त स्टॉफ की तैनाती सुनिश्चित करे दिल्ली सरकार-अदालत

वन्यजीव विभाग में पर्याप्त स्टॉफ की तैनाती सुनिश्चित करे दिल्ली सरकार-अदालत

Sun, 11 Nov 2018 05:09 AM IST
Updated Sun, 11 Nov 2018 05:09 AM IST
विज्ञापन
वन्यजीव विभाग में पर्याप्त स्टॉफ की तैनाती सुनिश्चित करे दिल्ली सरकार-अदालत
वन्यजीव विभाग में पर्याप्त कर्मियों की करें तैनाती : कोर्ट
विज्ञापन


- अतिरिक्त मुख्य महानगर दंडाधिकारी ने दिल्ली सरकार को दिए निर्देश

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। अदालत ने दिल्ली सरकार को वन्य जीवों के संरक्षण के लिए पर्याप्त कर्मचारियों की तैनाती के निर्देश दिए हैं। यह निर्देश अदालत ने वन्य जीव संरक्षण से जुड़े एक मामले की सुनवाई के दौरान दिए हैं।
अतिरिक्त मुख्य महानगर दंडाधिकारी पवन सिंह राजावत ने दिल्ली सरकार को निर्देश दिया कि जीवों के संरक्षण के लिए इस विभाग में पर्याप्त कर्मचारियों की तैनाती के अलावा उन्हें जरूरी उपकरण उपलब्ध कराई जाए। ताकि तस्करों पर नकेल कसी जा सके। इसके साथ ही अदालत ने दो तस्करों से बरामदतीन कोबरा सांपों, धामन और सैंड बोआ को असोला वन्यजीव अभ्यारण्य में छोड़ने के निर्देश दिए हैं। अदालत ने सांपों की तस्करी में पकड़े गए बीजा नाथ और शेकपाल नाथ को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
विज्ञापन

पर्यावरण वकील आदित्य एन. प्रसाद ने अदालत को बताया कि दिल्ली सरकार के वन्यजीव विभाग में दो इंस्पेक्टरों को छोड़कर अन्य स्टॉफ मौजूद नहीं था। वकील ने कहा कि सांप जैसे खतरनाक जीवों को पकड़ने और उन्हें संरक्षित करने के लिए बेहतर उपकरणों की जरूरत है। यह भी कहा कि वसंत कुंज इलाके से जब दो तस्करों की सूचना विभाग को दी गई तो संसाधनों की कमी के चलते वहां कोई नहंी आया। इसके बाद इस संबंध में एफआईआर दर्ज करवाई गई। बरामद सांपों को दिल्ली के चिड़ियाघर में रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed